उत्तराखंड

SDRF वाहिनी मुख्यालय जौलीग्रांट में शपथ ग्रहण समारोह में समस्त अधिकारी/कर्मचारियों को कराई शपथ ग्रहण

डोईवाला (आशीष यादव):– SDRF वाहिनी मुख्यालय जौलीग्रांट मे राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर SDRF वाहिनी मुख्यालय जौलीग्रांट मे शपथ ग्रहण समारोह में कोविड मानकों का पालन करते हुए समस्त अधिकारी/कर्मचारियों को शपथ ग्रहण कराई गई।

यह भी पढ़ें 👉  डीएम सविन बंसल की सख्ती—जनता दर्शन में 212 शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश

हमारा देश भारत विश्व का सबसे बडा लोकतंत्र है और जनता ही इस अनूठे लोकतंत्र की बुनियाद है। प्रत्येक व्यक्ति का वोट ही देश के भविष्य की नींव रखता है और राष्ट्र निमार्ण में अहम भूमिका निभाता है। इस भूमिका में खरे उतरने हेतु समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों को स्वतन्त्र, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण निर्वाचन करने व धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना निर्भीक होकर मतदान करने की शपथ दिलाई गयी।
वाहिनी मुख्यालय के अतिरिक्त राज्यभर में व्यवस्थापित SDRF की समस्त पोस्टों पर भी सभी अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा शपथ ग्रहण की गई।

यह भी पढ़ें 👉  हिमालयन इंस्टिट्यूट में डिजिटल क्रांति: PACS सिस्टम से बदली स्वास्थ्य सेवाओं की तस्वीर
1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top