उत्तराखंड

तहसील की बदहाल व्यवस्थाओं पर अधिवक्ताओं का अल्टीमेटम, नहीं सुधरी हालत तो होगा आंदोलन

ऋषिकेश। बार एसोसिएशन ऋषिकेश के अधिवक्ताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को ऋषिकेश तहसील में अधिवक्ताओं को कार्य के दौरान आ रही विभिन्न समस्याओं को लेकर उपजिलाधिकारी से मुलाकात की।

प्रतिनिधिमंडल ने तहसील परिसर में व्यवस्थागत कमियों, कार्यप्रणाली में आ रही बाधाओं और लंबित मामलों के निस्तारण में हो रही देरी जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।

यह भी पढ़ें 👉  निरंकारी मिशन के सान्निध्य में युवा चेतना का जागरण, सत्संग में उमड़ा आध्यात्मिक उत्साह

अधिवक्ताओं ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि समस्याओं का पूर्व की भांति समाधान नहीं हुआ और स्थिति में सुधार नहीं आया तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

उन्होंने प्रशासन से तत्काल प्रभाव से आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने की मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  SGRRU जॉब उत्सव 4.0: 200 युवाओं को मिली नौकरी, 35 कंपनियों ने दिखाई ताकत

उपजिलाधिकारी ने अधिवक्ताओं को आश्वस्त करते हुए कहा कि उनकी शिकायतों को गंभीरता से लिया गया है तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा और अधिवक्ताओं को कार्य में किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  NALSA के नेतृत्व में न्याय तक पहुंच पर राष्ट्रीय मंथन, देहरादून में कॉन्फ्रेंस शुरू

प्रतिनिधिमंडल में शैलेंद्र चौहान, कपिल शर्मा (पूर्व महासचिव), सुभाष भट्ट, राजपाल बिष्ट, राघवेंद्र भटनागर, यतेंद्र थपलियाल, प्रमोद नौटियाल, लक्षित खरोला, प्रीति भट्ट, मीनाक्षी नेगी, संकल्प मल्होत्रा, लाल सिंह मटेला, अंकुर डिमरी सहित अन्य अधिवक्ता उपस्थित रहे।

The Latest

To Top