उत्तराखंड

उपलब्धि:गणतंत्र दिवस पर सूचना विभाग की झांकी ने रचा इतिहास, लगातार तीसरी बार प्रथम स्थान हासिल

देहरादून। गणतंत्र दिवस पर राज्य स्तरीय समारोह में सूचना विभाग की झांकी ने लगातार तीसरी बार प्रथम स्थान पर रही। ‘रजत जयंती एवं शीतकालीन धार्मिक यात्रा व पर्यटन’ पर आधारित झांकी में राज्य के पच्चीस वर्षों की विकास यात्रा के साथ तीर्थाटन एवं पर्यटन विकास से जुड़े पहलुओं को दर्शाया गया था।

झांकी के प्रथम भाग में गंगा मन्दिर, मुखवा को प्रदर्शित किया गया, जो मां गंगा का शीतकालीन प्रवास है। झांकी के अग्रिम केबिन में उत्तराखंड गठन के 25 गौरवशाली वर्ष प्रदर्शित किए गए, जो राज्य की विकास यात्रा, सांस्कृतिक पहचान और निरंतर प्रगति को दर्शाते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  SGRRU में लहराया तिरंगा, गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रभक्ति से गूंजा विश्वविद्यालय परिसर

झांकी के ट्रेलर भाग में उत्तराखंड को आयुर्वेद के अग्रणी राज्य के रूप में प्रस्तुत किया गया, जो राज्य की औषधीय पौधों एवं जड़ी-बूटियों की प्राचीन चिकित्सा पद्धति को रेखांकित करती है। द्वितीय खंड में उत्तराखंड की होम स्टे योजना को दर्शाया गया। इसके पश्चात झांकी में खरसाली स्थित यमुना मन्दिर को प्रदर्शित किया गया, जो मां यमुना का शीतकालीन धाम है।

यह भी पढ़ें 👉  गुरुकुल कांगड़ी सम विश्वविद्यालय में 77वें गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण, संविधान के मूल्यों को अपनाने का संदेश

झांकी के अंतिम भाग में उठते हुए स्तंभों (पिलर्स) के माध्यम से उत्तराखंड की वर्ष-दर-वर्ष प्रगति को दर्शाया गया, जो राज्य के सतत विकास का प्रतीक है। झांकी के पार्श्व भाग में उत्तराखंड में लागू किए गए नए कानूनों को प्रदर्शित किया गया, जो राज्य की कानून व्यवस्था एवं सुशासन के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। पृष्ठभूमि में की गई ऐपण कला की सजावट, उत्तराखण्ड की पारंपरिक लोक कला को आधुनिक दृष्टिकोण से जोड़ती है।

यह भी पढ़ें 👉  गणतंत्र दिवस पर रुड़की में संकल्पों की गूंज, मेयर अनीता ललित अग्रवाल ने दिलाई स्वच्छता और एकता की शपथ
SGRRU Classified Ad

The Latest

To Top