उत्तराखंड

ट्यूशन से लौट रही छात्रा पर हवाई फायरिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार

देहारदून। 29 नवंबर को पटेल नगर थाना क्षेत्र में ट्यूशन पढ़कर आ रही छात्रा के ऊपर दो युवकों ने हवाई फायरिंग की थी। इस मामले का खुलासा एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने किया है।

 

एसएसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना पटेल नगर थाना क्षेत्र की है। यहां आरोपी और छात्रा का आपस में 2 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। 5 महीने पहले दोनों के बीच विवाद हो गया था, जिस कारण छात्रा आरोपी युवक से बात नहीं कर रही थी। आरोपी ने कई बार छात्रा से मिलकर बात करनी चाही, लेकिन वो नहीं मानी। इस बीच 29 नवंबर को छात्रा ट्यूशन पढ़कर आ रही छात्रा पर तैश में आए युवक ने अपनी पिस्तौल निकाल ली और हवाई फायर कर दी। हालांकि इसमें छात्रा को कहीं चोट नहीं लगी। वहीं पूरे मामले में पुलिस ने 32 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को जांच कर और पीड़िता द्वारा बताए गए हुलिए से मिलान करते हुए आरोपी अक्षय कुमार को आईएसबीटी से गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकेश में NRI की संपत्ति पर केयरटेकर का बड़ा कूटकांड!
76 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top