उत्तराखंड

हादसा: खच्चर की लात से हवा यात्रा से एम्स ऋषिकेश पहुंचा घायल…

ऋषिकेश। केदारनाथ पैदल मार्ग पर गुरुवार की देर शाम को खच्चर चलाने वाले युवक को उसीके खच्चर ने लात मार दी। जिससे वो गंभीर घायल हो गया। उसका इलाज वहीं किया जा रहा था, लेकिन हालत में सुधार नहीं होने के कारण उसे आज सुबह हेली एंबुलेंस से एम्स ऋषिकेश लाया गया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में सुपरस्पेशलिस्ट इंटरवेंशनल पेन फिजीशियन की एंट्री, अब जटिल दर्द का मिलेगा अत्याधुनिक इलाज

केदारनाथ पैदल मार्ग पर लिंचोली के निकट बीते गुरुवार की शाम को विनोद कुमारनिवासी नंदा नगर चमोली खच्चर के लात मारने से घायल हो गया था। जिसे स्वामी विवेकानंद धर्मार्थ चिकित्सालय बेस कैंप केदारनाथ में उपचार के लिए ले जाया गया था। एम्स ऋषिकेश के जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल ने बताया कि चमोली जिला प्रशासन की ओर से बीती शाम ही इस संबंध में सूचना भेज दी गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  अध्यक्ष सुंदर रुडोला की पहल पर सजा होली मिलन, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल की गरिमामयी उपस्थिति

शुक्रवार की सुबह सवा आठ बजे हेलीकाप्टर एम्स ऋषिकेश के हेलीपैड पर पहुंचा। यहां से एम्स की टीम ने घायल युवक को ट्रामा सेंटर इमरजेंसी में शिफ्ट कर दिया है। युवक के पेट के निचले हिस्से में अंदरूनी चोट है। पैदल मार्ग पर खच्चर के लात मारने से युवक घायल हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में सुपरस्पेशलिस्ट इंटरवेंशनल पेन फिजीशियन की एंट्री, अब जटिल दर्द का मिलेगा अत्याधुनिक इलाज

हादसा: खच्चर की लात से हवा यात्रा से एम्स ऋषिकेश पहुंचा घायल…

86 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top