उत्तराखंड

हादसा: रुद्रप्रयाग में देर रात ट्रक पलटा, चालक की मौके पर मौत

रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग में देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां त्रियुगीनारायण से सोनप्रयाग की ओर आ रहा एक ट्रक दुर्घटनागस्त हो गया। यह वाहन त्रियुगीनारायण पर बड़े मोड़ से आगे ऊपरी पहाड़ी सड़क से अनियंत्रित होकर नीचे सड़क में गिर गया। इस दौरान 34 वर्षीय वाहन चालक मिथिलेश प्रसाद की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  श्री दरबार साहिब में उमड़ी आस्था की भीड़, श्री झण्डा साहिब पर झुके हजारों शीश

 

देर रात हुई इस घटना का ग्रामीणों को सुबह पता चला। जिसके बाद ग्रामीणों द्वारा पुलिस को घटना की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पहुंची सोनप्रयाग कोतवाली पुलिस और SDRF टीम घटनास्थल पहुंची और SDRF टीम ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर शव को बरामद किया। जिसके बाद शव को जिला चिकित्सालय पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

यह भी पढ़ें 👉  श्री दरबार साहिब में उमड़ा आस्था का सागर, श्री झण्डे जी पर झुके लाखों शीश
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top