उत्तराखंड

हादसाः उत्तराखण्ड पुलिस महकमे के लिए बुरी खबर, महिला सब इंस्पेक्टर की दर्दनाक मौत

देहरादून समेत उत्तराखण्ड पुलिस महकमे के लिए बुरी खबर है। रिस्पना पुल से आगे डीकैथलोन के पास आईएसबीटी फ्लाईओवर पर भीषण सड़क हादसा हुआ।जिसमे महिला सब इंस्पेक्टर की मौके पर मौत हो गई और एक पुलिसकर्मी घायल हो गयी

जानकारी मिली है कि सुबह अपनी दोनों पुलिसकर्मी महिला दारोगा कांता थापा और सिपाही शकुंतला ड्यूटी पर जा रहे थे। घायल महिला को अस्पताल में रेफर किया गया है। दोनों पुलिसकर्मी स्कूटी पर सवार होकर ड्यूटी जा रहे थे।मौके पर तमाम पुलिस महकमा पहुंचा है। वही बस चालक को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है और उसकी थाने लाकर पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  सादगी के संग सामाजिक सौहार्द का संदेश दे गया इमरान देशभक्त परिवार का विवाह समारोह

जानकारी मिली है कि उत्तरकाशी के बड़कोट थाने में मृतक ASI महिला कांता थापा तैनात थी।।जबकि घायल महिला कांस्टेबल देहरादून के कैंट कोतवाली में तैनात है।मृतक महिला पुलिस कर्मी कांवड़ ड्यूटी के लिए उत्तरकाशी से दून पहुंची थी।

यह भी पढ़ें 👉  SGRRU में नर्सिंग सेवा का उत्सव: संस्कृति, समर्पण और संवेदनाओं से सजा अंतरराष्ट्रीय नर्सेज दिवस

आपको बता देने कि इस फलाई ओवर पर पहले भी कई एक्सीडेंट और मौतें हो चुकी है। ये फ्लाईओवर खूनी फ्लाईओवर बन चुका है। फ्लाईओवर के आगे कट के कारण भी कई हादसे हुए हं।

यह भी पढ़ें 👉  “गोल्डन मिनट” बचाएगा नवजातों की जिंदगी, हिम्स में स्वास्थ्यकर्मियों को मिला विशेष प्रशिक्षण

The Latest

To Top