उत्तराखंड

देहरादून में यहां हुआ बड़ा हादसा, गहरी खाई में गिरा युवक, मौत

देहरादून। उत्तराखंड में हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। हर दूसरे दिन सड़क हादसों औसतन एक व्यक्ति की मौत हो रही है। देहरादून के विकासनगर में हादसा हो गया। यहा साहिया के पास शादी समारोह से लौट रहे युवक का पैर फिसलने से वह गहरी खाई में गिर गया, जिससे युवक की मौके पर ही मौत  हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  धामी कैबिनेट का विस्तार: पांच नए मंत्रियों ने ली शपथ, सरकार हुई और मजबूत

 

साहिया पुलिस चौकी प्रभारी नीरज कठैत ने बताया कि बीते देर रात थाना कालसी पुलिस को सूचना मिली कि साहिया के पास शादी समारोह से लौट रहे गाड़ी से एक लड़का शौच के लिए उतरा था, जिसका अचानक पैर फिसलने से वह गहरी खाई में गिर गया। सूचना पर तत्काल साहिया पुलिस व एसडीआरएफ टीम ने मौके पर पहुंचकर युवक को रेस्क्यू किया, लेकिन गंभीर चोटें आने के चलते युवक की मौत हो चुकी थी। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकेश में NRI की संपत्ति पर केयरटेकर का बड़ा कूटकांड!

 

मृतक की शिनाख्त देव चौहान (22) पुत्र अनिल चौहान निवासी सीना चांदपुर जनपद बिजनौर उत्तर प्रदेश रूप में हुई है। मृतक के शव को मोर्चरी में रखा गया है, मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  धरती से आसमान तक: रामगढ़ के नन्हों ने प्रकृति संग समझा अंतरिक्ष का विज्ञान
1 Comment

1 Comment

  1. mitolyn official

    January 25, 2026 at 8:17 PM

    **mitolyn official**

    Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top