उत्तराखंड

टला हादसाः उत्तराखंड में 14 तीर्थयात्रियों का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, ऐसे बची लोगों की जान…

टिहरी: उत्तराखंड के टिहरी से बड़े हादसे की खबर रही है। यहां गंगोत्री दर्शन के बाद केदारनाथ जा रहे मध्यप्रदेश के 14 तीर्थयात्रियों का टैंपो ट्रैवलर वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। हादसा तिलवाड़ा-मयाली-घनसाली मोटरमार्ग पर मयाली के पास हुआ है।

हादसे का कारण स्टेयरिंग फेल होना बताया जा रहा है। वाहन में 14 तीर्थयात्री सवार बताए जा रहे हैं। ये तो गनीमत रही कि वाहन झाड़ि‍यों व पुश्ते में अटका गया और बड़ा हादसा होने से टल गया।

यह भी पढ़ें 👉  इंदिरेश अस्पताल की पहल: स्तन कैंसर के खिलाफ जागरूकता की मुहिम, विजेताओं ने दिया हौसले का संदेश

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गंगोत्री दर्शन कराने के बाद यात्री केदारनाथ जा रहे थे। जैसे यात्रियों का वाहन जनपद टिहरी गढ़वाल के अंर्तगत घनसाली व तिलवाड़ा के बीच मयाली पहुंचा तो अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे लटक गया। जिससे मौके पर चीख पुकार मच गई। मौके पर भारी भीड़ जुट गई।

यह भी पढ़ें 👉  SRHU में विश्व खाद्य दिवस पर जागरूकता की पहल, भावी शेफ ने लिया शुद्ध और पौष्टिक भोजन परोसने का संकल्प

बताया जा रहा है कि वाहन के आगे के दो टायर सड़क से बाहर एवं पीछे के दो टायर सड़क पर टिके रहे। जिससे वाहन नीचे की ओर लटक गया। स्थानीय ग्रामीणों ने जखोली पुलिस चौकी को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने टैंपो ट्रैवलर वाहन से एक-एक यात्री को रेस्क्यू कर सकुशल बाहर निकाला। सभी यात्री जबलपुर मध्यप्रदेश के निवासी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  धामी का संदेश, प्रीतम भरतवाण के जागर और SGRRU के नवरंग डांडिया ने बांधा संस्कृति का समां

टला हादसाः उत्तराखंड में 14 तीर्थयात्रियों का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, ऐसे बची लोगों की जान…

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top