देश

बड़ी खबरः यहां BJP ने खेला बड़ा दांव, कैबिनेट में दो नए चेहरों को किया शामिल,,

देशः भारतीय जनता पार्टी ने त्रिपुरा में उत्तराखंड के बाद बड़ा फेरबदल किया है। यहां पार्टी ने जहां नया सीएम कुर्सी पर बैठाया तो वहीं कैबिनेट का भी बदलाव किया गया। त्रिपुरा के सीएम के रूप में जहां माणिक साहा ने शपथ ली। तो वहीं  आज 11 विधायक कैबिनेट मंत्री कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। जिसमें दो नए चेहरों को जगह दी गई है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार त्रिपुरा में राज्यपाल ने 11 मंत्रियों में से, भाजपा के नौ विधायकों और दो आईपीएफटी विधायकों को शपथ दिलाई। इन मंत्रियों में से नौ पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब की अध्यक्षता वाली मंत्रिपरिषद में से हैं। सोमवार को जिन मंत्रियों ने शपथ ली उनमें भाजपा के जिष्णु देव वर्मा (उपमुख्यमंत्री), रतन लाल नाथ, प्रणजीत सिंघा राय, मनोज कांति देब, संताना चकमा, राम प्रसाद पाल, भगवान चंद्र दास, सुशांत चौधरी, रामपाड़ा जमातिया शामिल हैं। वहीं आइपीएफटी से नरेंद्र चंद्र देबबर्मा और प्रेम कुमार रियांग को इस कैबिनेट में जगह मिली है। चकमा इस कैबिनेट में एकमात्र महिला मंत्री हैं।

बता दें कि बिप्लब कुमार देब के इस्तीफा देने के बाद कल ही साहा ने त्रिपुरा के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है। शनिवार को हुई भाजपा विधायक दल की बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में साहा को विधायक दल का नेता चुना गया था। भाजपा ने बिप्लब कुमार देब की जगह साहा को मुख्यमंत्री बनाकर विधानसभा चुनाव से एक साल पहले राज्य में नेतृत्व परिवर्तन का फैसला किया है।

SGRRU Classified Ad
55 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top