उत्तराखंड

देहरादूनः मशहूर बेकरी में लगी भीषण आग, सब कुछ हो गया जलकर खाक…

देहरादूनः उत्तराखंड की राजधानी से भीषण अग्निकांड की खबर आ रही है। थाना राजपुर क्षेत्र  के अंतर्गत राजपुर रोड पर स्थित मशहूर बेकरी में शनिवार की सुबह अचानक आग लग गई। जिससे मौके पर हड़कंप मच गया । सूचना पर पहुंची दमकल की टीम ने आग पर बमुश्किल काबू पाया। पुलिस अनुसार प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  एसआरएचयू में फार्मेसी के बदलते आयामों पर मंथन, एआई से मरीज-केंद्रित देखभाल तक नई भूमिका की तलाश

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार राजपुर रोड स्थित एलोरास बेकरी में आज सुबह आग लग गई। बड़ी बेकरी होने की वजह से मौके पर काफी सिलेंडर रखे हुए थे। आनन-फानन में दमकल को आग की सूचना दी गई मौके पर पहुंची दलकल की टीम ने जान जोखिम में डालकर सबसे पहले सिलेंडर को वहां से हटाया। उसके बाद किसी तरह दमकल कर्मचारियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

यह भी पढ़ें 👉  एसजीआरआर यूनिवर्सिटी के हर्ष व्यास का ग्लासगो मिशन, कराटे की मैट पर भारत के लिए पदक का लक्ष्य

बताया जा रहा है कि दमकल विभाग को राजपुर रोड स्थित एक बेकरी में आग लगने की सूचना मिली थी, जिस पर काबू पा लिया गया है। आग लगने का कारण प्रथम दृष्टया शार्ट सर्किट लग रहा है। पुलिस द्वारा आग लगने के कारण की जांच की जा रही है। साथ ही नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रियों की तलाश में बनेगा तकनीक का सहारा, गुरुकुल कांगड़ी के युवा वैज्ञानिक ने तैयार किया लघु वियरेबल एंटीना
76 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top