उत्तर प्रदेश

बड़ा हादसा, यहां नाव पलटने से दस डूबे- तीन युवतियों की मौत, गांव में मचा कोहराम

कुशीनगरः उत्तरप्रदेश के कुशिनगर से बड़े हादसे की खबर आ रही है। यहां खड्डा इलाके में बुधवार सुबह नारायणी नदी में महिला मजदूरों से भरी नाव पलट गई। नाव पर सवार नौ महिलाओं समेत सभी 10 लोग डूब गए। नदी में मछली मार रहे मछुआरों ने सात को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि तीन युवतियां लापता हो गईं। मौके पर रेस्क्यू कार्य कर पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद तीन युवतियों के शव बरामद कर लिए है। घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।

यह भी पढ़ें 👉  थौलधार में ‘The Learning Feast : बाल शोध मेला 2026’ का भव्य आयोजन, बच्चों ने दिखाई रचनात्मकता

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार एक व्यक्ति नौ महिला मजूदरों संग सुबह आठ बजे वह गेहूं की कटाई कराने नाव से नदी उस पार जा रहे थे। बीच नदी में नाव में छेद के चलते पानी भर जाने से अचानक पलट गई। इससे सवार सभी डूबने लगे। यह देख नदी किनारे मछली मार रहे आधा दर्जन मछुआरे साहस दिखाते हुए नदी में कूद गए और डूबते लोगों में से सात लोगों को बाहर निकाल लिया गया। वहीं घटना से गांव में चीख-पुकार मच गई। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद लापता लोगों में से तीन युवतियों के शव बरामद कर लिए है।

यह भी पढ़ें 👉  थौलधार में ‘The Learning Feast : बाल शोध मेला 2026’ का भव्य आयोजन, बच्चों ने दिखाई रचनात्मकता

रेस्क्यू किए गए लोगों की पहचान 16 वर्षीय कुमकुम, 55 वर्षीय सुरमा देवी, 16 वर्षीय हुस्नआरा, 16 वर्षीय रबिया, 18 वर्षीय नूरजहां, 16 वर्षीय गुलशन निवासी पथलहवा तथा 45 वर्षीय मिश्री निषाद के रुप में हुई है। वहीं मृतकों की शिनाख्त18 वर्षीय गुड़िया, 35 वर्षीय आसमां व 18 वर्षीय सोनिया निवासी पथलहवा के रूप में हुई है। डीएम, एसपी व विधायक ने मौके पर पहुंच घटना की जानकारी ली। पुलिस शवों को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना का कारण नाव में छेद होना बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  थौलधार में ‘The Learning Feast : बाल शोध मेला 2026’ का भव्य आयोजन, बच्चों ने दिखाई रचनात्मकता
49 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top