उत्तराखंड

शाबास : रक्त देकर कई लोगों की जान बचा चुके ये जवान, तो क्यों न हो उत्तराखंड पुलिस को इन पर अभिमान, सैल्यूट,,,

  • 64 वर्षीय बुजुर्ग महिला के ऑपरेशन हेतु एस.ओ.जी देहात के दो (2) कर्मचारियों द्वारा किया गया स्वैच्छिक
  • आरक्षी कमल जोशी का 39वा व आरक्षी मनोज कुमार का 22वा रक्तदान

ऋषिकेश में दिनांक 29 मार्च को कोतवाली ऋषिकेश में बलवंत सिंह परमार के द्वारा आकर एक सूचना दी गई कि एम्स चौकी मे तैनात आरक्षी दरमियान सिंह की माताजी चंद्रा देवी पत्नी स्वर्गीय विजय पाल सिंह रावत निवासी पशुलोक विस्थापित ऋषिकेश वर्तमान समय में द्विवेदी अस्पताल में भर्ती हैं, जिनके ऑपरेशन हेतु तत्काल A+ रक्त की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें 👉  मोबाइल छोड़ मैदान की ओर बढ़ें बच्चे, स्वस्थ भविष्य की यही पहचान : डॉ. राजे नेगी

पुलिस के अनुसार उक्त सूचना पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश व एसओजी देहात प्रभारी के द्वारा अपने अधीनस्थ कर्मचारी गणों को स्वेच्छा से रक्तदान करने हेतु बताया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मोबाइल छोड़ मैदान की ओर बढ़ें बच्चे, स्वस्थ भविष्य की यही पहचान : डॉ. राजे नेगी

जानकारी के अनुसार एसओजी देहात में नियुक्त आरक्षी कमल जोशी व आरक्षी मनोज कुमार द्वारा अपना रक्त ग्रुप ‘ए’ पॉजिटिव होने का बताकर स्वेच्छा से रक्तदान करने हेतु कहा गया और राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश के रक्त कोष में जाकर स्वेच्छा से तत्काल रक्तदान किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मोबाइल छोड़ मैदान की ओर बढ़ें बच्चे, स्वस्थ भविष्य की यही पहचान : डॉ. राजे नेगी

उपरोक्त दोनों कर्मचारी गणों द्वारा पूर्व में भी स्वेच्छा से बहुत बार रक्तदान कर घायलों एवं बीमार व्यक्तियों के जीवन की रक्षा की है। जिसमें आरक्षी कमल जोशी द्वारा आज 39 वा व आरक्षी मनोज कुमार द्वारा आज 22 वा रक्तदान किया गया है।

29 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top