उत्तराखंड

निरंकारी मिशन का महाअभियान: मानव एकता दिवस पर 40 हजार यूनिट रक्तदान

ऋषिकेश/नई दिल्ली। संत निरंकारी मिशन द्वारा आयोजित मानव एकता दिवस ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया कि सेवा, समर्पण और मानवता ही सच्चे धर्म के आधार हैं। बाबा गुरबचन सिंह की पावन स्मृति में आयोजित इस महाअभियान में देशभर में प्रेम, भाईचारे और सह-अस्तित्व का अद्भुत संगम देखने को मिला।

यह भी पढ़ें 👉  SGRRU से संबद्ध एसजीआरआर पीजी कॉलेज ने युवा हैकाथॉन में मारी बाजी, प्रदेश में पाया प्रथम स्थान

दिल्ली में ग्राउंड नंबर 8 पर आयोजित मुख्य समारोह में माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकारी राजपिता जी के सान्निध्य में विशाल सत्संग हुआ। वहीं देशभर के हजारों सत्संग केंद्रों पर भी श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

यह भी पढ़ें 👉  SGRRU के सुमीर ज्ञवाली ने विश्व योगासन चैंपियनशिप में रचा इतिहास, जीते स्वर्ण व कांस्य पदक

मिशन के सचिव जोगिन्दर सुखीजा ने बताया कि इस अवसर पर भारत के करीब 200 स्थानों पर रक्तदान शिविर आयोजित कर लगभग 40 हजार यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। यह केवल सेवा नहीं, बल्कि मानवता के प्रति मिशन की अटूट प्रतिबद्धता का जीवंत उदाहरण है।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार का भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार, आईएएस की बर्खास्तगी की संस्तुति

ऋषिकेश में आयोजित सत्संग में क्षेत्रीय संचालक दिलबर पंवार ने कहा कि मिशन निरंतर समाज को नशामुक्ति, प्रेम और सेवा के मार्ग पर अग्रसर कर रहा है। बाबा हरदेव सिंह का संदेश—“रक्त नाड़ियों में बहे, नालियों में नहीं”—आज भी लाखों लोगों को प्रेरित कर रहा है।

The Latest

To Top