उत्तराखंड

SGRRU जॉब उत्सव 4.0: 200 युवाओं को मिली नौकरी, 35 कंपनियों ने दिखाई ताकत

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) के पथरी बाग कैंपस में आयोजित जॉब उत्सव 4.0 युवाओं के लिए सुनहरा अवसर साबित हुआ। एक दिवसीय इस भव्य रोजगार मेले में 200 छात्र-छात्राओं को सफलतापूर्वक प्लेसमेंट मिला, जबकि 1000 से अधिक प्रतिभागियों ने पंजीकरण कर इसमें उत्साहपूर्वक भाग लिया। खास बात यह रही कि अन्य विश्वविद्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों के छात्र-छात्राओं ने भी बड़ी संख्या में भागीदारी की।

यह भी पढ़ें 👉  आम महोत्सव से धामी का किसान मंत्र, बोले—अन्नदाता ही उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत

जॉब उत्सव में आईटी, फार्मास्यूटिकल, मैनेजमेंट, एग्रीकल्चर, ऑटोमोबाइल और फाइनेंस जैसे विभिन्न क्षेत्रों की 35 प्रतिष्ठित कंपनियों ने हिस्सा लिया। इनमें आईटीसी, टेक महिंद्रा, मुथुट फाइनेंस, एसबीआई, एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज, एनआईआईटी, विंडलास, जस्ट एग्रीकल्चर, डिजियूनी और स्मार्ट ब्रेन्स जैसी नामचीन कंपनियां शामिल रहीं।

चयनित छात्र-छात्राओं को आकर्षक पैकेज पर नौकरी के अवसर प्राप्त हुए, जिससे उनके करियर की मजबूत शुरुआत सुनिश्चित हुई। प्लेसमेंट समन्वयक डॉ. मनीषा मैदुली ने बताया कि यह आयोजन युवाओं के लिए बेहतरीन मंच साबित हुआ, जहां उन्हें सीधे उद्योग जगत से जुड़ने का अवसर मिला।

यह भी पढ़ें 👉  मंत्री राम सिंह कैड़ा के सामने व्यापारियों ने उठाई किराया वृद्धि की पीड़ा, प्रतीक कालिया ने रखा मजबूत पक्ष

कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. लोकेश गम्भीर ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान कंपनियों के एचआर विशेषज्ञों ने छात्रों को इंटरव्यू की तैयारी, करियर चयन और प्रोफेशनल स्किल्स पर मार्गदर्शन भी दिया।

तीन चरणों—लिखित परीक्षा, प्रस्तुतीकरण और साक्षात्कार—पर आधारित चयन प्रक्रिया के माध्यम से योग्य उम्मीदवारों का चयन किया गया। विशेषज्ञों ने छात्रों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए उन्हें भविष्य की दिशा तय करने में भी मदद की।

यह भी पढ़ें 👉  आम महोत्सव से धामी का किसान मंत्र, बोले—अन्नदाता ही उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत

इस सफल आयोजन में विश्वविद्यालय की स्टूडेंट काउंसिल, इंडस्ट्री इंटरफेस सेल और प्लेसमेंट सेल की अहम भूमिका रही। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के समन्वयक, विभिन्न विभागों के डीन, फैकल्टी सदस्य और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

The Latest

To Top