उत्तराखंड

गुरुकुल कांगड़ी सम विश्वविद्यालय ने GATE में रचा इतिहास, 38 छात्र सफल

हरिद्वार। गुरुकुल कांगड़ी सम विश्वविद्यालय के अभियंत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संकाय ने इस वर्ष ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए नया इतिहास रच दिया है। संकाय के कुल 38 छात्रों ने परीक्षा उत्तीर्ण कर विश्वविद्यालय का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है।

इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में संकाय सभागार में एक विशेष छात्र सेमिनार कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सभी सफल छात्रों को गुरुकुलीय वैदिक परंपरा के अनुरूप पताका पहनाकर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

यह भी पढ़ें 👉  डॉ. सिद्धार्थ कुडियाल का खुलासा: गर्मियां शरीर का नेचुरल रिचार्ज सिस्टम

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संकायाध्यक्ष डॉ. मयंक अग्रवाल ने कहा कि छात्रों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण ने संस्थान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। उन्होंने इस सफलता का श्रेय संकाय की गुणवत्तापूर्ण एवं सृजनात्मक शिक्षण पद्धति को भी दिया।

इलेक्ट्रॉनिक्स विभागाध्यक्ष प्रो. विपुल शर्मा ने कहा कि संकाय के शिक्षक पूरी निष्ठा के साथ अध्यापन कार्य में जुटे हैं, जिसका सकारात्मक परिणाम छात्रों की सफलता के रूप में सामने आया है। वहीं मैकेनिकल विभागाध्यक्ष डॉ. संजीव लाम्बा ने GATE परीक्षा की चुनौतीपूर्ण प्रकृति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इसे उत्तीर्ण करना आसान नहीं है, लेकिन छात्रों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से यह सिद्ध कर दिया है कि मेहनत और लगन से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  वन विभाग मसूरी की सख्ती: बिना अनुमति कार्य पर कड़ी कार्रवाई, मुकदमा दर्ज

इलेक्ट्रिकल विभागाध्यक्ष डॉ. गजेंद्र सिंह रावत ने छात्रों की उपलब्धि को प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि दृढ़ संकल्प और निरंतर प्रयास से सफलता निश्चित है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड स्वास्थ्य मंत्रालय की पहल को मिली रफ्तार, मंत्री सुबोध उनियाल ने ABDM को बताया गेम चेंजर

इस अवसर पर सहायक कुलसचिव डॉ. पंकज कौशिक ने जानकारी दी कि सत्र 2024–26 में कम्प्यूटर विज्ञान के 30, इलेक्ट्रॉनिक्स के 2, इलेक्ट्रिकल के 5 तथा मैकेनिकल के 1 छात्र ने GATE परीक्षा में सफलता प्राप्त की है।

कार्यक्रम में डॉ. लोकेश जोशी, योगेश कुमार, डॉ. ब्रजेश कुमार, अविरल अवस्थी एवं अतुल कुमार वाष्र्णेय सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन लोकेश भारद्वाज द्वारा किया गया।

The Latest

To Top