उत्तराखंड

टिहरी गढ़वाल में अवैध निर्माणों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, तीन भवनों पर लगा सील

टिहरी गढ़वाल। ऋषिकेश क्षेत्र से जुड़े टिहरी जनपद के तपोवन में अवैध निर्माण के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने बुधवार को तीन अलग-अलग स्थानों पर सीलिंग अभियान चलाया।

यह कार्रवाई टिहरी विकास प्राधिकरण के द्वारा चलाया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार्रवाई मे क्षेत्र के विक्की टिप-टॉप होटल की मौजूदा इमारत पर बनाए गए अवैध टॉप फ्लोर को सील कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकेश में आरोग्य गरबा-डांडिया उत्सव का धमाल, भारतीय संस्कृति के रंगों में रंगा अनिल फार्म

वंही वैदिक दर्शन के नाम से हो रहे अवैध निर्माण को भी प्रशासन ने सील कर दिया।
जबकि अवैध पाए गए श्याम बालकनाथ रोड स्थित अवैध निर्माण को भी टीम ने सील कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  Action:धामी सरकार में MDDA का बुलडोजर एक्शन,VC तिवारी की सख्ती से 20 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त

तीनों स्थानों पर की गई कार्रवाई सहायक अभियंता पंकज पाठक की मौजूदगी में संपन्न हुई। इस दौरान कनिष्ठ अभियंता राहुल चमोली, रघुवीर सिंह और विपिन कोठारी सहित पीआरडी स्टाफ एवं पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा।

यह भी पढ़ें 👉  गुरुकुल कांगड़ी में तकनीकी शिक्षा को नई उड़ान, पांच दिवसीय CAD मॉडलिंग बूटकैंप संपन्न

प्राधिकरण की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध निर्माण करने वालों में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बिना स्वीकृति किए जा रहे निर्माणों के विरुद्ध आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

The Latest

To Top