उत्तराखंड

Action:सीएम पोर्टल बना गैस माफिया का काल, 146 सिलेंडर जब्त

ऋषिकेश। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जीरो टॉलरेंस और जनहित आधारित प्रशासनिक नीति का असर ज़मीन पर साफ़ दिखाई देने लगा है।

श्यामपुर क्षेत्र के लक्कड़घाट में गैस की कालाबाजारी के एक खतरनाक अड्डे का भंडाफोड़ इसी सख़्त और संवेदनशील शासन प्रणाली का प्रत्यक्ष उदाहरण है।
सीएम पोर्टल पर दर्ज शिकायत पर तत्काल संज्ञान लेते हुए पूर्ति विभाग की टीम ने लक्कड़घाट की गली नंबर तीन में छापा मारकर गैस माफिया के उस नेटवर्क को उजागर किया, जो कभी भी भीषण हादसे को दावत दे सकता था। इस कार्रवाई में 146 घरेलू व व्यावसायिक गैस सिलेंडर, अवैध रिफिलिंग में इस्तेमाल होने वाली पांच बिजली की मोटर किट, 15 बांसुरी और एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद किए गए।

यह भी पढ़ें 👉  एसजीआरआर विश्वविद्यालय में संस्कृति का महाकुंभ, छात्र प्रतिभा ने रचा इतिहास

पूर्ति निरीक्षक सुनील देवली व शिवमोहन भट्ट के नेतृत्व में की गई कार्रवाई के दौरान मौके पर मौजूद आरोपी फरार हो गए, लेकिन उनका पूरा अवैध ढांचा प्रशासन के शिकंजे में आ गया। निर्माणाधीन भवन के भीतर 71 व्यावसायिक और 12 घरेलू सिलेंडर, जबकि समीप खड़े दो लोडर वाहनों से 63 व्यावसायिक सिलेंडर जब्त किए गए।

यह भी पढ़ें 👉  विश्व कैंसर दिवस पर इन्दिरेश हॉस्पिटल ने संभाली मोर्चेबंदी, जागरूकता से दी कैंसर को चुनौती

सुरक्षा की दृष्टि से सभी सिलेंडरों को त्रिवेणी गैस एजेंसी के गोदाम में सुरक्षित रखवाया गया है, वहीं लोडर वाहनों को आईडीपीएल पुलिस चौकी में खड़ा किया गया। कोतवाली प्रभारी कैलाश चंद्र भट्ट ने बताया कि पूर्ति निरीक्षक की तहरीर पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश तेज कर दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  टिहरी पुनर्वास घोटाला: जांच के बाद चार नामजद, एफआईआर दर्ज

यह कार्रवाई साबित करती है कि धामी सरकार में न तो माफिया सुरक्षित हैं और न ही जनता की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा जाएगा। मुख्यमंत्री धामी की स्पष्ट नीति है—जनता की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई और अपराध पर कठोर प्रहार, और लक्कड़घाट की यह कार्रवाई उसी नीति की मजबूत मिसाल बनकर सामने आई है।

The Latest

To Top