उत्तराखंड

निर्धन एवं मेधावी छात्राओं को मिलेगा दो साल का मुफ्त शिक्षा-सहयोग, रजत जयंती वर्ष में विशेष सम्मान

ऋषिकेश।सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर्स संगठन, उत्तराखण्ड ने एक नई पहल की घोषणा की है, जिसके तहत कक्षा X में अध्ययनरत निर्धन एवं मेधावी छात्राओं को आगामी दो वर्षों (कक्षा XI और XII) के लिए शैक्षिक सहयोग एवं सम्मान प्रदान किया जाएगा।
संगठन के अध्यक्ष एस. के. अग्रवाल ने बताया कि इस योजना के तहत उन छात्राओं को लाभ मिलेगा, जो उत्तराखण्ड बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा वर्ष 2026 में न्यूनतम 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त कर उत्तीर्ण होंगी। चयनित छात्राओं की शिक्षा, परीक्षा शुल्क, विद्यालय यूनिफॉर्म, पाठ्य सामग्री और अन्य आवश्यक शैक्षिक संसाधन पूरी तरह संगठन द्वारा वहन किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री के निर्देशों पर जिलाधिकारी की त्वरित कार्रवाई ने विधवा शांति राणा की जिंदगी बदली

विशेष सम्मान: रजत जयंती वर्ष के अवसर पर योजना में विशेष प्रावधान भी रखा गया है। जिन छात्राओं को 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त होंगे, उन्हें मानक सुविधाओं के साथ विशेष उपहारों द्वारा भी सम्मानित किया जाएगा।
एस. के. अग्रवाल ने सभी विद्यालय प्रधानाचार्यों से अनुरोध किया है कि इस प्रेरणादायी योजना की जानकारी सभी छात्राओं तक पहुँचाई जाए, ताकि उनमें स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, परिश्रम और शैक्षिक उत्कृष्टता की भावना विकसित हो सके।

यह भी पढ़ें 👉  एसजीआरआर विश्वविद्यालय में संस्कृति का महाकुंभ, छात्र प्रतिभा ने रचा इतिहास

यह योजना निम्नलिखित विद्यालयों की छात्राओं पर लागू होगी:
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज
हरिश्चन्द्र गुप्ता कन्या इंटर कॉलेज
श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज, ऋषिकेश
पंजाब सिंध क्षेत्र इंटर कॉलेज
एस. के. अग्रवाल ने कहा, “हमारा उद्देश्य केवल आर्थिक सहायता प्रदान करना नहीं है, बल्कि मेधावी छात्राओं को प्रोत्साहित कर उन्हें उच्च शिक्षा के लिए तैयार करना है।”

यह भी पढ़ें 👉  विश्व बैंक परियोजना में पर्यावरण व सामाजिक सुरक्षा को मजबूती, देहरादून में दो दिवसीय कार्यशाला शुरू

संगठन का यह कदम न केवल छात्राओं के भविष्य के लिए प्रेरणादायक है, बल्कि उत्तराखण्ड में शिक्षा के क्षेत्र में समान अवसर और उत्कृष्टता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

The Latest

To Top