उत्तराखंड

डीएम सविन बंसल के नेतृत्व में आपदा प्रभावित गांवों में राहत कार्य तेजी से जारी

देहरादून – जिलाधिकारी सविन बंसल के प्रयासों से आपदाग्रस्त दूरस्थ गांव फूलेत, छमरौली और किमाडी में खाद्यान्न पहुंचाया गया। जिला प्रशासन ने प्रभावित लोगों को 1220 फूड पैकेट वितरित किए।

विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई है और क्षतिग्रस्त पेयजल लाइनों को ठीक करने का काम जारी है। नंदा चौकी के पास क्षतिग्रस्त मोटर पुल की जगह वैकल्पिक पुल निर्माण युद्धस्तर पर चल रहा है, जिससे पांवटा राजमार्ग पर जल्द वाहनों का आवागमन सुचारू हो जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  SGRRU जॉब उत्सव 4.0: 200 युवाओं को मिली नौकरी, 35 कंपनियों ने दिखाई ताकत

जिला प्रशासन प्रभावित क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को बहाल करने और क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों का आकलन कर पुनर्निर्माण योजनाओं को जल्द लागू करने में जुटा है।

यह भी पढ़ें 👉  NALSA के नेतृत्व में न्याय तक पहुंच पर राष्ट्रीय मंथन, देहरादून में कॉन्फ्रेंस शुरू

जिला सूचना अधिकारी, देहरादून ने बताया कि सभी राहत कार्य लगातार जारी हैं और प्रशासन प्रभावित लोगों तक हर संभव मदद पहुंचा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  निरंकारी मिशन के सान्निध्य में युवा चेतना का जागरण, सत्संग में उमड़ा आध्यात्मिक उत्साह

The Latest

To Top