उत्तराखंड

प्रतीक कालिया बने भाजपा के नए जिला महामंत्री, संगठन में बढ़ा जोश

ऋषिकेश। शहर के व्यापारी नेता प्रतीक कालिया को भाजपा का जिला महामंत्री मनोनीत किए जाने पर सामाजिक संगठन अमृत गंगा टीम ने उनका भव्य स्वागत किया।
मंगलवार को अमृत गंगा की टीम हरिद्वार रोड स्थित भाजपा जिला महामंत्री के कार्यालय पहुंची और उन्हें स्मृति चिन्ह व पटका पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन में यह जिम्मेदारी मिलना कार्यकर्ताओं के उत्साह को और बढ़ाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  एसजीआरआर विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच ऐतिहासिक करार, राष्ट्रीय स्तर पर संयुक्त शोध को मिलेगा विस्तार

नवमनोनीत जिला महामंत्री प्रतीक कालिया ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि पार्टी ने जो भरोसा जताया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  कैंसर सर्जरी में असमानताएं दूर करने की यूरोपीय मुहिम में SGRR की दमदार भागीदारी

इस दौरान भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ श्यामपुर के पूर्व मंडलाध्यक्ष अमनप्रीत सिंह ने कहा कि प्रतीक कालिया को अहम जिम्मेदारी मिलने से कार्यकर्ताओं में नया जोश है और इसका लाभ पार्टी को आगामी चुनावों में अवश्य मिलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में युवाओं को अवसर दिया जाना चाहिए।
टीम में शामिल राकेश पुजारी, रामकुमार भारती, हिती शर्मा, रेनू आदि मौजूद रहे और उन्होंने प्रतीक कालिया का सम्मान किया।

यह भी पढ़ें 👉  कैंसर सर्जरी में असमानताएं दूर करने की यूरोपीय मुहिम में SGRR की दमदार भागीदारी

The Latest

To Top