उत्तराखंड

कुंभ मेला क्षेत्र लालजीवाला में प्रशासन की सख्त कार्रवाई, अतिक्रमण पूरी तरह हटाया गया

हरिद्वार, 15 सितंबर 2025 – जिला प्रशासन ने कुंभ मेला क्षेत्र लालजीवाला को अवैध अतिक्रमण से पूरी तरह मुक्त करा दिया है। उप जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि शासन के निर्देशों और जिलाधिकारी के निर्देशन में तहसील हरिद्वार तथा पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार का भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार, आईएएस की बर्खास्तगी की संस्तुति

उप जिलाधिकारी ने बताया कि क्षेत्र में लगभग 200 झुग्गियां और झोपड़ियां बनाई गई थीं। सिंचाई विभाग द्वारा 20 दिन पूर्व अतिक्रमण हटाने का नोटिस जारी किया गया था, लेकिन अतिक्रमणकर्ता नोटिस का पालन नहीं कर रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  SGRRU से संबद्ध एसजीआरआर पीजी कॉलेज ने युवा हैकाथॉन में मारी बाजी, प्रदेश में पाया प्रथम स्थान

पुलिस क्षेत्राधिकारी एसएस नेगी के नेतृत्व में गठित टीम ने मौके पर पहुंचकर सभी अवैध झोपड़ियों और झुग्गियों को हटाया। इस कार्रवाई से कुंभ मेला क्षेत्र की सुरक्षा और सुव्यवस्था सुनिश्चित हुई और आगामी आयोजनों के लिए क्षेत्र तैयार हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  “रिश्वत का नया रिकॉर्ड: 20 रुपये में भी नहीं बच पाया रुड़की मे ‘भ्रष्टाचार’

The Latest

To Top