उत्तराखंड

धराली आपदा के जख्मों पर मरहम बने सीएम धामी, अस्पताल पहुंच घायलों से की मुलाकात

उत्तरकाशी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तरकाशी जिला अस्पताल पहुंचे और धराली आपदा में घायल हुए लोगों का हालचाल जाना। उन्होंने भर्ती सभी आपदा प्रभावितों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य की स्थिति की जानकारी ली।

यह भी पढ़ें 👉  इंदिरेश अस्पताल में गूंजी पुकार—कैंसर हारेगा, जिंदगी जीतेगी

मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों को निर्देश दिए कि घायलों के इलाज में कोई कमी न रहे और उन्हें समुचित व तत्काल उपचार उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि सभी मरीजों को हर आवश्यक सुविधा समय पर मिले।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रियों की तलाश में बनेगा तकनीक का सहारा, गुरुकुल कांगड़ी के युवा वैज्ञानिक ने तैयार किया लघु वियरेबल एंटीना

इस दौरान मुख्यमंत्री ने अस्पताल स्टाफ और प्रशासन को सतर्कता के साथ काम करने के निर्देश देते हुए कहा कि राज्य सरकार हर जरूरतमंद के साथ खड़ी है और प्रभावितों को हर संभव मदद दी जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  एसआरएचयू में फार्मेसी के बदलते आयामों पर मंथन, एआई से मरीज-केंद्रित देखभाल तक नई भूमिका की तलाश

The Latest

To Top