उत्तराखंड

ऋषिकेश: नदी में नहाने गए दो युवक बहे, एक को SDRF ने बचाया, एक की मौत

ऋषिकेश के सिंगटाली पुल के पास बड़ा हादसा! हरियाणा के गुड़गांव से आए 14 लोगों के ग्रुप में से दो युवक गंगा में नहाते समय तेज बहाव की चपेट में आ गए।

यह भी पढ़ें 👉  वन विभाग मसूरी की सख्ती: बिना अनुमति कार्य पर कड़ी कार्रवाई, मुकदमा दर्ज

एक युवक को बचाने की कोशिश में दूसरा भी पानी में कूद पड़ा। इस दौरान एक युवक किसी तरह एक बड़े पत्थर पर फंसा रह गया।

सूचना मिलने पर एसडीआरएफ बयासी टीम मौके पर पहुंची और अंकित कुमार (30 वर्ष), निवासी सीतापुर, उत्तर प्रदेश को सकुशल रेस्क्यू किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  डॉ. सिद्धार्थ कुडियाल का खुलासा: गर्मियां शरीर का नेचुरल रिचार्ज सिस्टम

वहीं, डूबे युवक गुड्डू यादव (26 वर्ष), निवासी संबल, उत्तर प्रदेश का शव डीप डाइविंग टीम ढालवाला के गोताखोर किशोर कुमार ने लगभग 20-25 फीट गहराई से बरामद किया।

यह भी पढ़ें 👉  गुरुकुल कांगड़ी सम विश्वविद्यालय ने GATE में रचा इतिहास, 38 छात्र सफल

शव को राजस्व पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।

The Latest

To Top