उत्तराखंड

गजब:डॉ साहब के घर पर छापेमारी और यंहा मंगवानी पड़ी नोट गिनने की मशीन,हद,

देहरादून। आज सुबह से ही चर्चाओं का बाजार गरमाया हुआ है। जहां एक तरफ सुबह से ही कांग्रेसी नेता व पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत के दून व श्रीनगर गढ़वाल स्थित आवास समेत कई अन्य ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी। तो दूसरी ओर समान नागरिक संहिता विधेयक ने खूब चर्चाएं बटोरी।

यह भी पढ़ें 👉  एसजीआरआरयू में दीपोत्सव की धूम, हजारों दीपों से जगमगाया हैलीपैड ग्राउंड

साथ ही चर्चाओं का बाजार तब और भी गरमाया जब भाजपा नेता अमित के यहां भी ईडी ने छापा मारा।

ईडी की आज की कार्यवाही से कांग्रेसी नेता हरक सिंह और यौन शोषण के मामले में घिरे सीनियर आईएफएस सुशांत पटनायक की मुश्किलें बढ़ गईं हैं।

सूत्रों से पता चला हैं कि ईडी को छापेमारी में करोड़ों रुपए और महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले हैं।

यह भी पढ़ें 👉  एसजीआरआरयू में दीपोत्सव की धूम, हजारों दीपों से जगमगाया हैलीपैड ग्राउंड

सूत्रों से ये भी पता चला हैं कि ये रकम ईडी को आईएफएस पटनायक के घर से बरामद हुई है। दो मशीनों से इनकी गिनती हो रही है। कैनाल रोड स्थित आवास में नोट गिनने के लिए मशीनें मंगवाई गयी।

यह भी पढ़ें 👉  एसजीआरआरयू में दीपोत्सव की धूम, हजारों दीपों से जगमगाया हैलीपैड ग्राउंड

हाल ही में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सचिव रहे पटनायक पर महिला कर्मी ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया था।

इस मुद्दे पर पटनायक पर मुकदमा भी दर्ज हो गया। और आईएफएस पटनायक को वन मुख्यालय से सम्बद्ध कर दिया गया था।

ईडी की यह कार्यवाही जिम कार्बेट में सफारी निर्माण घपले में हो रही हैं।

The Latest

To Top