उत्तराखंड

मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने किया दशहरा कमेटी व स्मार्ट सिटी के अधिकारियों के साथ परेड ग्राउंड में हुए नुकसान का जायजा

देहरादून: शहरी विकास मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने दशहरे के बाद परेड ग्राउंड में हुए नुकसान का निरीक्षण किया, जिसमें स्मार्ट सिटी के अधिकारियों के साथ भाग लिया।

गुरुवार को, डॉ. अग्रवाल परेड ग्राउंड पहुंचे और स्मार्ट सिटी के अधिकारियों से नुकसान की जानकारी हासिल की। उन्होंने बताया कि दशहरे मेले की अनुमति से पूर्व, बिरादरी दशहरा कमेटी से जुड़े लोगों ने मेले के दौरान होने वाले नुकसान का खर्चा स्वयं उठाने की बात कही थी।

यह भी पढ़ें 👉  Action:धामी सरकार में MDDA का बुलडोजर एक्शन,VC तिवारी की सख्ती से 20 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त

डॉ. अग्रवाल ने बताया कि स्मार्ट सिटी के तहत किए गए कार्यों में परेड ग्राउंड में घास और पौधों को नुकसान पहुंचा है, और इसके लिए बिरादरी दशहरा कमेटी के लोगों द्वारा नुकसान की भरपाई के लिए कहा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकेश में आरोग्य गरबा-डांडिया उत्सव का धमाल, भारतीय संस्कृति के रंगों में रंगा अनिल फार्म

इस मौके पर, बन्नू बिरादरी दशहरा कमेटी के प्रधान संतोष सिंह नागपाल, संजीव बिज, संजय चानना, अशोक वर्मा, मनोज साहनी, शानू सबरवाल, शिवा ढींगरा, सत्यम अरोड़ा, शिवम शर्मा, अधीक्षण अभियंता सिविल जगमोहन चौहान, अधिशासी अभियंता मदन मोहन सिंह पुंडीर, सहायक महाप्रबंधक विद्युत आशीष दयाल सक्सेना, सहायक महाप्रबंधक कृष्ण पल्लव चमोला, सहायक परियोजना प्रबंधक पीआईयू पीडब्ल्यूडी वर्तिका ध्यानी, आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  गुरुकुल कांगड़ी में तकनीकी शिक्षा को नई उड़ान, पांच दिवसीय CAD मॉडलिंग बूटकैंप संपन्न

The Latest

To Top