उत्तराखंड

Dussehra 2023: राज्यपाल और सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दशहरा पर्व की दी शुभकामनाएं

आज विजयादशमी के इस पावन अवसर पर उत्तराखंड के लोगों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने बधाई दी। सीएम और राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को विजयादशमी पर्व की शुभकामनाएं दी हैं।

राज्यपाल ने दिया भाईचारे का संदेश

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने अपने संदेश में कहा कि विजयदशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। यह त्योहार मनुष्य को अपने अंदर की बुराइयों का त्याग कर अच्छाइयों को अपनाने की प्रेरणा देता है। उन्होंने प्रदेशवासियों से इस पर्व पर भगवान श्रीराम के आदर्शों को आत्मसात करते हुए समाज में समरसता और भाईचारा बनाए रखने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें 👉  धर्म, ज्योतिष और राजनीति का संगम: दलीप रावत व आचार्य दैवज्ञ की मुलाकात बनी चर्चा का विषय

सीएम धामी ने दिया अहंकार मुक्त होने का संदेश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने संदेश में कहा कि यह पर्व अधर्म पर धर्म की जीत का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि आज जरूरत इस बात की है कि हम अपने जीवन में अहंकार से मुक्त होकर सच्चाई के रास्ते पर चलें और प्रदेश व देश की सामाजिक समरसता के लिए मिलजुल कर कार्य करें। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन हमें सन्मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

यह भी पढ़ें 👉  "7 जून डेडलाइन, लापरवाही पर कार्रवाई तय; मानसून से पहले डीएम का बड़ा अल्टीमेटम"

The Latest

To Top