उत्तराखंड

Himalaya Day :हिमालय का संरक्षण हम सब की जिम्मेदारी- सीएम धामी

देहरादून। हिमालय दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हिमालय हमारा भविष्य और विरासत दोनों है, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव से इसे सुरक्षित रखना हम सबकी जिम्मेदारी है।

यह भी पढ़ें 👉  हिमालयन इंस्टीट्यूट में मेडिकल मेधा का इम्तिहान, यूजी आईएपी क्विज में चमके विद्यार्थी

मुख्यमंत्री ने हिमालय दिवस पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी। कहा कि हिमालय के संरक्षण में हम सभी की भागीदारी जरूरी है। हिमालय न केवल भारत बल्कि विश्व की बहुत बड़ी आबादी को प्रभावित करता है। यह हमारा भविष्य और विरासत दोनों है।

यह भी पढ़ें 👉  आईआईटी दिल्ली के साथ एसजीआरआरयू का करार, इंजीनियरिंग छात्रों के लिए खुलेंगे नए अवसर

उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन के प्रभाव से हिमालय को सुरक्षित रखना हम सब की जिम्मेदारी है। हिमालयी क्षेत्रों में सामाजिक विकास की आवश्यकता है, हमें इकॉलोजी व इकोनॉमी को साथ रखते हुए कार्य करना होगा। साथ ही हिमालय की जैव विविधता को भी संरक्षित करना होगा।

यह भी पढ़ें 👉  आईआईटी दिल्ली के साथ एसजीआरआरयू का करार, इंजीनियरिंग छात्रों के लिए खुलेंगे नए अवसर

The Latest

To Top