उत्तराखंड

सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी हिमालय दिवस की शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामीने प्रदेशवासियों को हिमालय दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हिमालय के संरक्षण में हम सभी की भागीदारी जरूरी है। हिमालय न केवल भारत बल्कि विश्व की बहुत बड़ी आबादी को प्रभावित करता है। यह हमारा भविष्य एवं विरासत दोनों है। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन के प्रभाव से हिमालय को सुरक्षित रखना हम सब की जिम्मेदारी है।

यह भी पढ़ें 👉  DM सविन बंसल ने किया EVM–VVPAT वेयरहाउस का सख्त सुरक्षा निरीक्षण

मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमालयी क्षेत्रों में सामाजिक विकास की आवश्यकता है, हमें इकॉलोजी एवं इकोनॉमी को साथ में रखते हुए कार्य करना होगा एवं हिमालय की जैव विविधता को संरक्षित करना होगा। जब हिमालय बचा रहेगा, तभी जीवन बचा रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  बिजली 16.23% महंगी! उत्तराखंड में घरेलू उपभोक्ताओं पर बढ़ेगा बोझ

प्रकृति के संरक्षण के लिए हिमालय सरंक्षण है जरूरी

मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमालय का किसी राज्य व देश के लिये ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के लिये महत्व है। हिमालय के संरक्षण का दायित्व, हम सभी का है। हिमालय के संरक्षण के लिये यहां की संस्कृति, नदियों व वनों का संरक्षण जरूरी है। विकास के साथ ही प्रकृति के साथ भी संतुलन बनाना होगा। प्रकृति के संरक्षण के लिये हिमालय का संरक्षण आवश्यक है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण उत्तराखंडवासियों के स्वभाव में है, हरेला जैसे पर्व, प्रकृति से जुड़ने की हमारे पूर्वजों की दूरगामी सोच का परिणाम है।

यह भी पढ़ें 👉  57 मरीजों की रोशनी बनी उम्मीद — नेत्र शिविर में मिलीं उन्नत जांच सेवाएँ

 

SGRRU Classified Ad

The Latest

To Top