उत्तराखंड

रुद्रप्रयाग की बेटी कंचन बनेगी ऑफिसर, IAS में हुआ चयन

रूद्रप्रयाग। पहाड़ की बेटियां हर क्षेत्र में उत्तराखंड का नाम रोशन कर रही हैं, चाहे खेल हो या फिल्म जगत या फिर सेना, प्रदेश की बेटियां हर मोर्चे पर सफलता का परचम लहरा रही हैं। ऐसी ही एक जनपद रुद्रप्रयाग की बेटी कंचन डिमरी हैं जिन्होंने आईएएस में चयनित होकर जिले का नाम रोशन किया है।

यह भी पढ़ें 👉  अचानक बजे मोबाइल फोन, ‘बेहद गंभीर चेतावनी’ ने मचाया हड़कंप

रुद्रप्रयाग के जखोली ब्लॉक केभरदार की बेटी कंचन डिमरी का आईएएस में चयन हो गया है। उनकी कामयाबी पर न केवल स्वीली गांव बल्कि रुद्रप्रयाग जनपद सहित प्रदेश में खुशी की लहर है। बता दें कि कंचन बहुत ही सामान्य परिवार में पली बढ़ी हैं और उन्होंने स्वयं के संसाधनों से इस सफलता को हासिल किया है।

यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकेश में NRI की संपत्ति पर केयरटेकर का बड़ा कूटकांड!

रुद्रप्रयाग जनपद की कंचन डिमरी मुख्यालय से सटे गांव स्वीली की रहने वाली है। स्वर्गीय घनानंद डिमरी की सुपौत्री एवं देवी प्रसाद डिमरी की पुत्री कंचन डिमरी के आईएएस में चयन होने से सम्पूर्ण परिवार में खुशी का माहौल है। कंचन के पिता देवी प्रसाद डिमरी बीते कई वर्षों से दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में सामान्य नौकरी पर है। इस बेटी ने अपनी मेहनत और स्वयं के संसाधनों से सिविल सेवा परीक्षा में सफलता पाई है। कंचन ने बताया कि उन्होंने कठिन परिश्रम करते हुए सिविल सेवा परीक्षा में सफलता पाई है। उन्होंने बताया कि मन में दृढ़ संकल्प था कि वह अपने लक्ष्य को पाने में जरूर कामयाब होंगी।

यह भी पढ़ें 👉  एसआरएचयू ने खोले ऑनलाइन शिक्षा के नए द्वार, यूजीसी मान्यता के साथ प्रवेश शुरू

The Latest

To Top