उत्तराखंड

G-20 Summit Uttarakhand: बैठक के लिए रामनगर पहुंचे विदेशी मेहमानों का पहाड़ी अंदाज में हुआ स्वागत, देखें वीडियो

उत्तराखंड के रामनगर में 28 से 30 मार्च तक चलने वाली जी-20 समिट आज मंगलवार से शुरू हो जाएगी। इसके लिए 17 देशों के 38 प्रतिनिधि उत्तराखंड पहुंच गए हैं। पंतनगर एयरपोर्ट पर मेहमानों का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान कलाकारों ने मेहमानों के स्वागत में छोलिया नृत्य की प्रस्तुति दी। जिसके बाद उन्हें सुपर डिलक्स बस से रामनगर के लिए रवाना किया गया। वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 3.30 बजे तक रामनगर पहुंचने संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून राजधानी के इस को-ऑपरेटिव बैंक पर कड़ी कार्रवाई, ग्राहक परेशान 

आज शाम को रामनगर में राउंड टेबल कार्यक्रम की शुरुआत होगी। मेहमानों को पंतनगर एयरपोर्ट से रामनगर पहुंचाने की विशेष व्यवस्था की गई है। एयरपोर्ट से गड़प्पू के बीच 350 स्थानों पर 1500 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। रूट पर लगे 34 सीसीटीवी की निगरानी सीधे पुलिस कंट्रोल रूम से की जा रही है। विदेशी मेहमानों के फ्लीट में छोटे-बड़े 23 वाहन शामिल हैं। वहीं, रुद्रपुर से नैनीताल रोड जीरो जोन में तब्दील की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय मंच पर चमका हिम्स जॉलीग्रांट, वरिष्ठ विशेषज्ञ को मिला दोहरी फेलोशिप सम्मान

नैनीताल के रामनगर में होने वाली चीफ साइंस एडवाइजर राउंड टेबल कार्यक्रम की पहली बैठक दो दिन चलेगी। इसके बाद 25 से 27 मई को नरेंद्रनगर, ऋषिकेश में दूसरी बैठक होगी। यह बैठक भ्रष्टाचार विरोधी कार्य समूह की होगी। तीसरी बैठक नरेंद्रनगर, ऋषिकेश में ही 26 से 28 जून को होगी। इस बैठक में इंफ्रास्ट्रक्चर वर्किंग ग्रुप मंथन करेगा।

 

यह भी पढ़ें 👉  खौफ का अलर्ट! जिला न्यायालय टिहरी गढ़वाल में बम की सूचना से हड़कंप, टिहरी गढ़वाल हाई सिक्योरिटी ज़ोन में तब्दील

The Latest

To Top