उत्तराखंड

रास्ते में रखी बाल्टी को लेकर दो पक्षों विवाद, जमकर चले लाठी डंडे, आठ लोग घायल

रुड़की। रुड़की के जोरासी जबरदस्तपुर गांव में होली के मौके पर दो पक्षों में मामूली कहासुनी को लेकर जमकर लाठी डंडे चले। इस दौरान एक ही पक्ष के महिलाओं समेत आठ लोग घायल हो गए। जिसके बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। मामला पुरानी रंजिश का बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  सितारों की चाल और मैदान में भारत की धमक! खेलों में मिली ऐतिहासिक कामयाबी के बीच फिर सुर्खियों में आचार्य डॉ. चंडी प्रसाद घिल्डियाल ‘दैवज्ञ’

बताया जा रहा है कि रास्ते में रखी बाल्टी को लेकर विवाद होने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस दौरान पीड़ित परिवार के लोग कुछ समझ नहीं पाए। मारपीट में एक परिवार के चार महिलाओं समेत आठ लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से रुड़की के सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां सभी का उपचार चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  वैश्विक अकादमिक मंच पर एसआरएचयू का डंका, दुनिया के शीर्ष विश्वविद्यालयों की रैंकिंग में बनाई मजबूत जगह

 

The Latest

To Top