उत्तराखंड

सनसनीखेज: शराब के नशे में बेटे ने बाप को उतारा मौत के घाट

रुद्रपुर। उधमसिंहनगर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां रुद्रपुर में एक बेटे ने शराब के नशे में पिता को मौत के घाट उतार दिया। दरअसल, पंतनगर थाना क्षेत्र के शांतिपुरी नंबर एक में बेटे ने शराब के नशे में पूर्व सैनिक पिता पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। आनन फानन में घायल को किच्छा अस्पताल ले जाया गया जहां पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया।

यह भी पढ़ें 👉  “जनता भौंकती है” बयान पर बवाल, तपोवान नगर पंचायत EO का वीडियो वायरल, देखें

 

हालांकि अभी परिजनों ने पुलिस को लिखित शिकायत नहीं दी है। पुलिस पूछताछ में पता चला है की भजमन गिरी शराब पीने का आदि था। शराब पी कर वह घर में आए दिन झगड़ा करता रहता था। बृहस्पतिवार की देर रात भी वह शराब पी कर घर में झगड़ा कर रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  एक युग का अवसान — कर्मयोगी खंडूड़ी को SGRRU परिवार का शत-शत नमन

 

इसी बीच बीच बचाव करने आए पिता दीवान गिरी (58) पर आरोपी भजमन गिरी ने चाकू से हमला बोला दिया। बताया जा रहा है कि सीने में धारदार हथियार के वार से दीवान गिरी घायल हो गए। इस हादसे से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक बेटी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉  नरेन्द्रनगर वन विभाग की पहल, मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकथाम पर विशेष कार्यशाला

The Latest

To Top