उत्तराखंड

Kedarnath Yatra 2023: घोड़ा-खच्चर से यात्रा करने पर करनी पड़ेगी ज्यादा जेब ढीली, दरों में हुई बढ़ोतरी, यहां देखें रेट

केदारनाथ धाम की यात्रा बेस कैंप से धाम तक घोड़ा खच्चर और डंडी-कंडी से यात्रा होती है। ऐसे में अब घोड़ा-खच्चर से यात्रा करने पर आपको अपनी जेब ढीली करनी पड़ेगी। केदारनाथ यात्रा में घोड़ा-खच्चर और डंडी-कंडी की दरों में बढ़ोतरी की गई है। इस बार यात्रियों को 10 फीसदी ज्यादा रेट चुकाने होंगे।

 

दरअसल, केदारनाथ यात्रा के लिए जिला प्रशासन और जिला पंचायत ने घोड़ा-खच्चर और डंडी-कंडी व पालकी की दरें निर्धारित कर दी है। सोनप्रयाग से बेस कैंप केदारनाथ तक घोड़ा-खच्चर से जाने के लिए यात्रियों को 3000 रुपये भुगतान करना होगा जबकि 2022 में इतनी सोनप्रयाग से बेस कैंप तक 2740 रुपये किराया था।

यह भी पढ़ें 👉  डीएम सविन बंसल के नेतृत्व में आपदा प्रभावित गांवों में राहत कार्य तेजी से जारी

 

इसके अलावा इस बार केदारनाथ से सोनप्रयाग वापसी के लिए 2100 रुपये किराया निर्धारित किया गया है। वहीं, गौरीकुंड से केदारनाथ तक डंडी से यात्रा करने पर यात्रियों को वजन के हिसाब से 7000 से 9000 रुपये तक भुगतान करने होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  धामी बोले—हर वर्ग के उत्थान को समर्पित है हमारी सरकार

 

घोड़ा-खच्चर से केदारनाथ जाने का किराया

 

सोनप्रयाग से बेस कैंप केदारनाथ तक     3000 रुपये

सोनप्रयाग से लिनचोली तक                  2100 रुपये

सोनप्रयाग से भीमबली तक                   1500 रुपये

यह भी पढ़ें 👉  डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने श्यामपुर में व्यापारियों और जनता को जागरूक किया, घटे जीएसटी स्लैब की दी जानकारी

गौरीकुंड से बेस कैंप केदारनाथ तक        2750 रुपये

गौरीकुंड से लिनचोली तक                    2000 रुपये

गौरीकुंड से भीमबली तक                     1000 रुपये

भीमबली से बेस कैंप केदारनाथ तक       1550 रुपये

लिनचोली से बेस कैंप केदारनाथ तक       850 रुपये

SGRRU Classified Ad

The Latest

To Top