उत्तराखंड

Vasantotsav 2023: आज से वसंत उत्सव का आगाज, राजभवन में सजेगा फूलों का संसार, राज्यपाल करेंगे उद्घाटन

 

आज से तीन दिवसीय वसंतोत्सव-2023 का आगाज़ होने जा रहा है। आज सुबह 11 बजे राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) वसंतोत्सव-2023 का राजभवन में उद्घाटन करेंगे। 3 मार्च को दोपहर एक बजे से शाम 6 बजे तक एवं 4 व 5 मार्च को सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक पुष्प प्रदर्शनी जनसामान्य के लिए खुली रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  प्रतीक कालिया बने भाजपा के नए जिला महामंत्री, संगठन में बढ़ा जोश

 

यह होंगी प्रतियोगिताएं

3 दिवसीय आयोजन में 16 मुख्य प्रतियोगिताओं की श्रेणी में कुल 62 उप श्रेणी हैं, जिनमें प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार दिए जाएंगे। कुल 186 पुरस्कार निर्णायक मण्डल के निर्णय के बाद 5 मार्च, 2023 को विजेताओं को दिए जाएंगे। इस वर्ष प्रतियोगिता में पहली बार 4 नई श्रेणियां, रूफटॉप गार्डनिंग, बोन्साई, टेरारियम एवं शहद शामिल किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  धामी बोले—हर वर्ग के उत्थान को समर्पित है हमारी सरकार

 

पुष्प प्रदर्शनी के लिए लोगों को जी जा रही जानकारी

इससे पहले गुरुवार को वसंतोत्सव-2023 के विशेष प्रचार वाहन काे राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। फूलों से सजा यह वाहन पूरे देहरादून शहर में महोत्सव का प्रचार-प्रसार करेगा। प्रचार वाहन डोईवाला से सेलाकुई सहित पूरे देहरादून शहर में भ्रमण कर पुष्प प्रदर्शनी के लिए लोगों को जानकारी देगा।

यह भी पढ़ें 👉  DM देहरादून सविन बंसल का सख्त फरमान – बजट का इंतजार नहीं, तुरंत बनेगी आपदा राहत व्यवस्था

 

राज्यपाल ने की अपील

राज्यपाल ने वसंतोत्सव में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी की अपील करते हुए कहा कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में आकर यहां पर पुष्प प्रदर्शनी, प्रतियोगिताओं और अन्य कार्यक्रमों का आनंद लें।

SGRRU Classified Ad

The Latest

To Top