उत्तराखंड

Breaking-अब डोबरा-चांठी पुल के समीप हेलीपैड में दिखीं दरार,हरकत मे प्रशासन

गढ़वाल। एशिया के सबसे बड़े बांध टिहरी बांध की झील के आसपास बसे गांवो के बाद अब महत्वकांक्षी योजना डोबरा चांठी पुल के समीप बना हेलीपैड भी अब खतरे की जद मे आ गया है,उक्त स्थान पर दरारों को देखा गया है।इसको लेकर जिला प्रशासन भी हरकत मे आ गया है।

यह भी पढ़ें 👉  सितारों की चाल और मैदान में भारत की धमक! खेलों में मिली ऐतिहासिक कामयाबी के बीच फिर सुर्खियों में आचार्य डॉ. चंडी प्रसाद घिल्डियाल ‘दैवज्ञ’

अप्रिय घटना का अंदेशा जताते हुए स्थानीय जनप्रतिनिधी इस मसले को लेकर मुखर हो गए हैं। उनका कहना है कि हेलीपैड का निर्माण लोक निर्माण विभाग चंबा के द्वारा किया गया और हाल ही मे हेलीपैड पर बड़ी बड़ी दरारों को भी देखा गया है,जिसकी तस्दीक तस्वीरें भी कर रही हैं। ऐसे मे हेलीकाप्टर के उतरने के दौरान हादसा होने का अंदेशा जताया जा रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि हेलीपैड के दौरान विभाग द्वारा गुणवत्ता से कार्य नहीं किया गया जिसके चलते उक्त स्थान पर दरारे आ चुकी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  वैश्विक अकादमिक मंच पर एसआरएचयू का डंका, दुनिया के शीर्ष विश्वविद्यालयों की रैंकिंग में बनाई मजबूत जगह


मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी डॉ सौरभ गहरवार ने तत्काल लोक निर्माण विभाग चम्बा और पर्यटन के अधिकारियों को तत्काल हेलीपैड दुरस्त करने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  सितारों की चाल और मैदान में भारत की धमक! खेलों में मिली ऐतिहासिक कामयाबी के बीच फिर सुर्खियों में आचार्य डॉ. चंडी प्रसाद घिल्डियाल ‘दैवज्ञ’

The Latest

To Top