उत्तराखंड

15 फरवरी से शुरू होगा चिलचिलाती गर्मी का सितम, तेजी से बढ़ेगा तापमान

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है जो डराने वाला है। मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक इस बार प्रदेश में गर्मी का मौसम जल्द दस्तक देने जा रहा है। जिसके चलते प्रदेशवासियों को अब भीषण गर्मी सहने के लिए तैयार रहना होगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड स्वास्थ्य मंत्रालय की पहल को मिली रफ्तार, मंत्री सुबोध उनियाल ने ABDM को बताया गेम चेंजर

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक उत्तर पश्चिम से आ रही ठंडी हवाओं के चलते राजधानी दून समेत मैदान से लेकर पहाड़ तक ठंडक का असर दिखाई दिया। लेकिन, 15 फरवरी के बाद दक्षिण पश्चिम की हवाओं की दस्तक से तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होगी और गर्मी का दौर शुरू हो जाएगा। इसके साथ ही अगले एक माह में बारिश होने के फिलहाल कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, इस बार गर्मी पिछले कई रिकॉर्ड तोड़ेगी।

यह भी पढ़ें 👉  डॉ. सिद्धार्थ कुडियाल का खुलासा: गर्मियां शरीर का नेचुरल रिचार्ज सिस्टम

The Latest

To Top