उत्तराखंड

ट्रांसफर: SSP ने किए आठ दरागाओं के तबादले, देखें पूरी लिस्ट

देहरादून। देहरादून जिले में पुलिस कर्मियों के तबादले हुए हैं। आज आठ उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल करते हुए स्थानांतरण किया गया है। एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर ने बताया कि आज 8 उप निरीक्षकों का स्थानांतरण किया गया है। साथ ही सभी को निर्देशित किया गया है कि तत्काल नवनियुक्ति स्थान के लिए रवाना होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  पशुचिकित्सकों को मिलेगी हाईटेक ट्रेनिंग, फ्रैक्चर उपचार में आएगी नई क्रांति

उप निरीक्षक अशोक राठौड़ को पुलिस लाइन से एसआईएस पुलिस कार्यालय भेजा गया है। उप निरीक्षक मिथुन कुमार को पुलिस लाइन से कोतवाली विकासनगर भेजा गया है। उप निरीक्षक सनो  कुमार को पुलिस लाइन से थाना सहसपुर भेजा गया है। उप निरीक्षक दीनदयाल को पुलिस लाइन से कोतवाली पटेल नगर भेजा गया है। महिला उप निरीक्षक विनियर्ता चौहान का पुलिस लाइन से थाना कैंट ट्रांसफर हुआ है। उप निरीक्षक सतवीर सिंह को पुलिस लाइन से थाना बसंत विहार तबादला कर भेजा गया है। उपनिरीक्षक दीपक भंडारी की ट्रांसफर पुलिस कार्यालय से वाचक एसपी सिटी में हुआ है। महिला उप निरीक्षक रश्मि रानी को कोतवाली डालनवाला सही से थाना राजपुर ट्रांसफर किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई — ऋषिकेश में अवैध बहुमंजिला भवन पर चला सीलिंग का शिकंजा

The Latest

To Top