उत्तराखंड

देहरादून में यहां संदिग्ध परिस्थितियों में मिली युवक-युवती की लाश, पॉइज़न के इंजेक्शन भी बरामद

देहरादून। देहरादून के रेसकोर्स में एक घर में संदिग्ध परिस्थितियों में दो शव मिलने से हड़कंप मच गया। घर में एक युवक और एक युवती के शव मिले हैं। युवक के परिजनों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। जिसके बाद मौके पर नेहरू कॉलोनी पुलिस पहुंच चुकी है। पुलिस ने दोनो शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस घटना की जांच मे जुट चुकी है।

यह भी पढ़ें 👉  वैश्विक अकादमिक मंच पर एसआरएचयू का डंका, दुनिया के शीर्ष विश्वविद्यालयों की रैंकिंग में बनाई मजबूत जगह

बता दें कि रेसकोर्स स्थित एक घर से 25 वर्षीय राहुल और शिल्पा के शव बरामद हुए। घटना स्थल से पॉइज़न के इंजेक्शन भी बरामद हुए है, जिससे मामला सुसाईड का बताया जा रहा है। मामला प्रेम प्रसंग के साथ जोड़ा है। वहीं मृतका युवती शिल्पा शादीशुदा बताई जा रही है। एसपी सिटी का कहना है कि दोनो शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में पुलिस टीम जुट चुकी है।

यह भी पढ़ें 👉  सितारों की चाल और मैदान में भारत की धमक! खेलों में मिली ऐतिहासिक कामयाबी के बीच फिर सुर्खियों में आचार्य डॉ. चंडी प्रसाद घिल्डियाल ‘दैवज्ञ’

The Latest

To Top