उत्तराखंड

अगर आप भी करते हैं ऑनलाइन पेमेंट तो हो जाइए सतर्क, ऐसे हो सकते हैं साइबर ठगी का शिकार

देहरादून। उत्तराखंड में लगातार साइबरों ठगों का मकड़ जाल फैलता जा रहा है। आए दिन साइबर ठगी की कई घटना सामने आती हैं। कभी OTP के जरीए तो कभी अश्लील वीडियो कॉल कर साइबर ठग कई लोगों को ठग चुके हैं। अब साइबर अपराधियों ने लोगों को ठगने का एक और नया तरीका निकाला है। जिससे जानने के बाद यकीनन आपको होश उड़ जाएंगे।

दरअसल, पुरानी वाशिंग मशीन को ऑनलाइन बेचने के चक्कर में साइबर ठगों ने एक व्यक्ति के खाते से 99 हजार रुपये उड़ा लिए। वहीं दूसरी ओर एक युवती को गूगल से एसबीआइ कस्टमर केयर का नंबर लेना महंगा पड़ा। वह 49 हजार रुपये की साइबर ठगी का शिकार हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  कैंसर सर्जरी में असमानताएं दूर करने की यूरोपीय मुहिम में SGRR की दमदार भागीदारी

ओएलएक्स के जरिए की ठगी

अक्षत कपूर निवासी सुभाषनगर ने क्लेमेनटाउन थाने में दी गई तहरीर में बताया कि उन्होंने ऑनलाइन पोर्टल ओएलएक्स पर वाशिंग मशीन बिक्री के लिए पोस्ट डाली थी। उनके फोन पर बीते 18 जनवरी को एक काल आई, काल करने वाले ने फोन पर मशीन खरीदने की डील की। उसने ऑनलाइन पेमेंट के लिए उनके मोबाइल पर एक बार कोड भेजा। जब उन्होंने इस कोड को स्कैन किया तो उनके खाते से अलग-अलग टांजेक्शन से 99 हजार रुपये कट गए। थानाध्यक्ष कुलवंत सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  एसजीआरआर विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच ऐतिहासिक करार, राष्ट्रीय स्तर पर संयुक्त शोध को मिलेगा विस्तार

एसबीआइ कस्टमर केयर बनकर ठगा

दूसरी ओर दिव्या चौहान निवासी भागीरथीपुरम, बंजारावाला ने बताया कि उन्होंने ई कामर्स साइट अमेजन से कपड़े सुखाने का स्टैंड ऑनलाइन खरीदा। स्टेंड खराब था उन्होंने वापस कर दिया। इसका रिफंड उनके खाते में वापस नहीं आया। उन्होंने अमेजन कंपनी में संपर्क किया तो रिफंड के लिए बैंक में संपर्क करने को कहा गया। पीड़ित ने नेट पर एसबीआइ कस्टमर केयर का नंबर सर्च किया। इस दौरान एक व्यक्ति से बात हुई। समस्या बताई तो उसने खाते में रिफंड भेजने का भरोसा दिलाया। इसके लिए उसने पीड़िता से उनके व उनकी सास के बैंक खाते की डिटेल ले ली।

यह भी पढ़ें 👉  एसजीआरआर विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच ऐतिहासिक करार, राष्ट्रीय स्तर पर संयुक्त शोध को मिलेगा विस्तार

 

The Latest

To Top