उत्तराखंड

ऋषिकेश में ड्रग्स विभाग की छापेमारी, टीम के साथ अभद्रता, FIR दर्ज

ऋषिकेश। ऋषिकेश नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत शिवाजी नगर से अंदर एम्स में आने वाले मरीजों को दवाइयां उपलब्ध कराने के लिए तमाम मेडिकल स्टोर खुल चुके हैं। इन मेडिकल स्टोर के अंदर मानकों का पालन नहीं हो रहा है। ऐसे में ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती ने शिकायत मिलने के बाद औचक निरीक्षण किया। इस दौरान चार मेडिकल स्टोर मानकों का पालन नहीं करते हुए पकड़े गए। जिन्हें ड्रग इंस्पेक्टर ने तत्काल नोटिस देते हुए बंद करा दिया। चेतावनी दी है अग्रिम आदेश तक यदि मेडिकल खोलने की कोशिश की गई तो उनके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  रुड़की में बजट संवाद: जनकल्याण और विकास पर सरकार का विजन सामने

 

दरअसल, ऋषिकेश में अप्रशिक्षित एजेंटों से दवा की सप्लाई करवा रहे मेडिकल स्टोर को बंद कराने पहुंची। इस दौरान ड्रग कंट्रोल विभाग की टीम को संचालक के जबरदस्त विरोध का सामना भी करना पड़ा। टीम ने पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में मेडिकल स्टोर को बंद कराया। ड्रग इंस्पेक्टर की तहरीर पर पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  राजनीति की गहराइयों पर मंथन: देहरादून में प्रबुद्ध समाज से संवाद करेंगे मोहन भागवत
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top