उत्तराखंड

Breaking:देर रात पौड़ी का हादसा,25 तक मौत का आंकड़ा,SDRF रेस्क्यू जारी

पौड़ी। जिले के बीरोंखाल में बारात की बस के खाई में गिरने से मौत का आंकड़ा दो दर्जन से अधिक हो गया है। हालांकि अभी तक जिला प्रशासन ने मृतकों की संख्या की पुष्टि नहीं की है।

हादसा मंगलवार देर शाम बीरोंखाल के सिमड़ी गांव के पास हुआ था। हरिद्वार के लालढांग क्षेत्र से गई बारात की बस दुल्हन के घर से बमुश्किल एक किमी. पहले अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। बस में बाराती सवार थे।

यह भी पढ़ें 👉  धामी का संदेश, प्रीतम भरतवाण के जागर और SGRRU के नवरंग डांडिया ने बांधा संस्कृति का समां

देर रात जिला मुख्यालय से जिलाधिकारी और पुलिस कप्तान मौके पर पहुंच गए हैं। तब तक स्थानीय पुलिस और ग्रामीण बचाव और राहत कार्य में जुट चुके थे। घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया जाने लगा था।

यह भी पढ़ें 👉  कार्रवाई:देहरादून में अवैध निर्माण पर MDDA का प्रहार, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के नेतृत्व में कार्रवाई तेज

बताया जा रहा है कि हादसे में दो दर्जन से अधिक बारातियों की मौत हो चुकी है। हालांकि तड़के सुबह तक भी जिला प्रशासन ने मौत के आंकड़े की पुष्टि नहीं की। मिल रही जानकारी के मुताबिक मरने वालों की संख्या कई अधिक हो सकती है। 

यह भी पढ़ें 👉  इंदिरेश अस्पताल की पहल: स्तन कैंसर के खिलाफ जागरूकता की मुहिम, विजेताओं ने दिया हौसले का संदेश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूरी रात घायलों को लेकर आलाधिकारियों को निर्देशित करते रहे। बहरहाल, हादसे से विवाह के दोनों घरों में मातम छाया हुआ है।

86 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top