उत्तराखंड

गज़ब:जिम्मेदार माननीय गद्दी पर,उधर,चोर दरवाजे की नौकरी वालों का हटना शुरू,,

देहरादून । विधानसभा में नौकरियों की बंदरबांट के लिए जिम्मेदार सरकार में माननीय के रूप में बने हुए हैं। और नौकरी पाए लोगों को हटाने का क्रम शुरू हो गया है। प्रभावित लोग इस मामले को लेकर कोर्ट की शरण में जाने का मन बना चुके हैं।

अंतरिम विधानसभा से लेकर चौथी विधानसभा तक में लगी एक-एक नौकरी सवालों के घेरे में है। स्पीकर ऋतु खंडूड़ी द्वारा कराई गई जांच का फोकस 2016-22 के बीच पर रहा। जांच रिपोर्ट के बाद इस दौरान नौकरी लगे करीब 250 लोगों की सेवा समाप्त करने का निर्णय हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  SRHU में विश्व खाद्य दिवस पर जागरूकता की पहल, भावी शेफ ने लिया शुद्ध और पौष्टिक भोजन परोसने का संकल्प

लोगों को हटाया भी जाने लगा है। इसके लिए बकायदा पत्र जारी किए जा रहे हैं। इन सबके बीच चौंकाने वाली बात ये है कि नौकरी लगे लोगों को तो हटाया जा रहा है। मगर, नौकरियों की बंदरबांट के लिए जिम्मेदारी सरकार में माननीय के रूप में बने हुए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  धामी का संदेश, प्रीतम भरतवाण के जागर और SGRRU के नवरंग डांडिया ने बांधा संस्कृति का समां

इसको लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। लोगों के मन में रह रहकर विशेषाधिकार की बात सामने आ रही है। इस पर सरकार और भाजपा की चुप्पी तो और भी हैरान करने वाली है। इस बीच, जांच से प्रभावित लोग कोर्ट की शरण में जाने का मन बना चुके हैं।

यह भी पढ़ें 👉  कार्रवाई:देहरादून में अवैध निर्माण पर MDDA का प्रहार, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के नेतृत्व में कार्रवाई तेज
1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top