उत्तराखंड

जागरूकता: स्याळी रामदेई कु जुर्मानु माफ़, पर यातायात कु कतई नी होंण माफ,,,

आपने नरेंद्र दा का नया गाना  स्याली रामदेई गीत को सुना होगा। ये गीत उत्तराखंड पुलिस को भा गया है। उत्तरकाशी पुलिस अब इस गीत के जरीए लोगों को जागरूक कर रही है।  उत्तरकाशी पुलिस (Uttarkashi Police) ने स्याली रामदेई के एक स्क्रीन शॉट को शेयर कर संदेश लिखा है- स्याली रामदेई कु जुर्मानु त माफ ह्वे जालु पर अगर यातायात निमयों कु उल्लंघन करी त, फिर न भई न…

यह भी पढ़ें 👉  धामी का संदेश, प्रीतम भरतवाण के जागर और SGRRU के नवरंग डांडिया ने बांधा संस्कृति का समां

बता दें कि अब हाल ही में उत्तरकाशी पुलिस ने हेल्मेट और यातायात नियमों के बारे में जनजागरूकता फैलाने के लिए उत्तराखंड में हाल ही में रिलीज हुए उत्तराखंड के मशहूर लोक गीतकार नरेंद्र सिंह नेगी जी के गीत ”स्याली रामदेई” (Syali Ramdei) का उल्लेख कर लोगों को हेल्मेट पहने के लिए जागरूक किया है। पुलिस की इस पोस्ट को काफी लोगों ने पसंद किया है। पुलिस द्वारा कहा गया है कि कृपया यातायात नियमों का पालन अवश्य करें, केवल चालान के डर से ही नहीं, बल्कि अपनी और अपनों की सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का पालन कर एक जम्मेदार नागरिक बनें।

यह भी पढ़ें 👉  इंदिरेश अस्पताल की पहल: स्तन कैंसर के खिलाफ जागरूकता की मुहिम, विजेताओं ने दिया हौसले का संदेश

गौरतलब है कि विभिन्न आकर्षक और सम सामयिक चलन के स्लोगन आदि का इस्तेमाल कर लोगों को जनजागरुक करने के लिए हमेशा अग्रणी रही है। बात जब सीमांत जनपद उत्तरकाशी की करें तो यहां उत्तरकाशी पुलिस द्वारा जन जागरूकता के अभियान को लोकप्रिय बनाने के लिए अनेक बार उनके कई स्लोगन लोगों को आकर्षित करते रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  धामी का संदेश, प्रीतम भरतवाण के जागर और SGRRU के नवरंग डांडिया ने बांधा संस्कृति का समां
118 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top