उत्तराखंड

उत्तराखंड में इस दिन होगी मानूसन की दस्तक, तेज बारिश का अलर्ट…

देहरादूनः उत्तराखंड में मौसम को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है। राज्य में जल्द ही गर्मी से निजात मिलने की उम्मीद है। 26 जून से प्रदेश में वर्षा का क्रम तेज हो सकता है। कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।विभाग की माने तो 28-29 जून को मानसून की दस्तक हो सकती है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार प्रदेश में शुक्रवार और शनिवार को आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। इस दौरान पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है। इसके बाद रविवार से प्रदेश में वर्षा का क्रम तेज हो सकता है। कुमाऊं में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। कहीं-कहीं आकाशीय बिजली चमकने के साथ तेज बौछारें पडऩे और तेज हवा चलने की भी संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  इशिता सजवाण का विकास मंत्र: डिजिटल शिक्षा, ई-गवर्नेंस और रिवर्स माइग्रेशन से बदलेगी टिहरी की तस्वीर

बताया जा रहा है कि 28 या 29 जून को मानसून के दस्तक देने की उम्मीद है। इससे पहले 26 जून से मानसून के दस्‍तक देने की संभावना जताई जा रही थी।हालांकि पिछले वर्ष मौसम विभाग के अनुमान से सात दिन पहले राज्य में मानसून ने दस्तक दे दी थी। जबकि, 2018 में प्रदेश में 27 जून को मानसून आया था। पिछले साल छह अक्टूबर को आठ दिन देरी से मानसून की विदाई हुई और मानसून की समयावधि 117 दिन रही।

यह भी पढ़ें 👉  इशिता सजवाण का विकास मंत्र: डिजिटल शिक्षा, ई-गवर्नेंस और रिवर्स माइग्रेशन से बदलेगी टिहरी की तस्वीर

इस बार यदि मानसून की अवधि 27 जून से 30 सितम्बर तक आंकी जाए तो यह कुल 96 दिन ही बैठ रही है। हालांकि, मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक, मानसून का आना इस बात पर निर्भर करता है कि मानसून के लगातार आगे बढ़ने की परिस्थितियां कितनी अनुकूल हैं। ये भी संभव है कि देरी से आने वाले मानसून की विदाई भी देरी से हो।

यह भी पढ़ें 👉  इशिता सजवाण का विकास मंत्र: डिजिटल शिक्षा, ई-गवर्नेंस और रिवर्स माइग्रेशन से बदलेगी टिहरी की तस्वीर

गौरतलब है कि गुरुवार को राज्य के ज्यादातर हिस्सों में मौसम शुष्क रहा। मैदान से लेकर पहाड़ तक चटख धूप खिली रही। कुछ जगहों पर बादल जरूर छाए रहे, मगर वर्षा नहीं हुई। मैदानी जिलों में चटख धूप खिलने से तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है, जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम सुहावना बना हुआ है। अभी अगले दो दिन तक मौसम में विशेष परिवर्तन आने की उम्मीद नहीं है।

 

उत्तराखंड में इस दिन होगी मानूसन की दस्तक, तेज बारिश का अलर्ट…

55 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top