उत्तराखंड

सड़क पर मलबा आने से कर्णप्रयाग ग्वालदम हाइवे बाधित, घंटों से फंसे सैंकड़ों यात्री…

थराली: चमोली से बड़ी खबर आ रही है। यहां कर्णप्रयाग ग्वालदम हाइवे चट्टान टूटने से बांधित हो गया है। बताया जा रहा है कि देखते ही देखते पहाड़ टूटकर सड़क पर आ गिरा। जिससे दोनों ओर सैकड़ों वाहन फंस गए है। पिछले 6 घंटे से सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की टीम हाईवे को खोलने का प्रयास कर रही है, लेकिन अभीतक मार्ग सुचारू नहीं हो पाया है।

यह भी पढ़ें 👉  कार्रवाई:देहरादून में अवैध निर्माण पर MDDA का प्रहार, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के नेतृत्व में कार्रवाई तेज

उत्तराखंड में मौसम साफ होने के बाद चट्टानों के टूटने का सिलसिला शुरू हो गया है। गुरुवार को अचानक पहाड़ी से चट्टान का बड़ा हिस्सा खिसकर कर्णप्रयाग ग्वालदम राष्ट्रीय राजमार्ग पर आ गया था। इससे हाईवे के दोनों और लंबा जाम गया। दोनों ओर सैकड़ों यात्री भूखे-प्यासे फंसे हुए है। लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं मौके पर हाइवे खोलने का काम किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  धामी का संदेश, प्रीतम भरतवाण के जागर और SGRRU के नवरंग डांडिया ने बांधा संस्कृति का समां

बताया जा रहा है कि मौणाछिड़ा के पास चट्टान टूटने से राजमार्ग बाधित हो गया। लोगों ने इसकी सूचना प्रशासन को दी। सूचना पर पहुंची सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की टीम तभी से रास्ते के खोलने के प्रयास कर रही है, लेकिन छह घंटे बीत जाने के बाद भी बीआरओ को इसमें सफतला नहीं मिली है। बताया जा रहा है कि जल्द ही राजमार्ग को सुचारु किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  इंदिरेश अस्पताल की पहल: स्तन कैंसर के खिलाफ जागरूकता की मुहिम, विजेताओं ने दिया हौसले का संदेश

सड़क पर मलबा आने से कर्णप्रयाग ग्वालदम हाइवे बाधित, घंटों से फंसे सैंकड़ों यात्री…

77 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top