उत्तराखंड

संकल्प वेलफेयर सोसाइटी के रक्तदान शिविर में 51 यूनिट रक्त संग्रहित

हरिद्वार। संकल्प वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में ब्लड बैंक हरिद्वार में आयोजित रक्तदान शिविर में समाजसेवा का उत्साह देखने को मिला। शिविर में कुल 64 लोगों ने भागीदारी की, जिनमें से 51 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया।

कार्यक्रम में पूर्व राज्य मंत्री संजय पालीवाल तथा पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष प्रदीप चौधरी ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को नियमित अंतराल पर रक्तदान करना चाहिए। रक्तदान से न केवल जरूरतमंदों को जीवनदान मिलता है, बल्कि दानदाता को भी स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होता है। उन्होंने आमजन से रक्तदान से जुड़ी भ्रांतियों को त्यागकर इस पुनीत कार्य में भागीदारी निभाने की अपील की।

यह भी पढ़ें 👉  धामी कैबिनेट का बड़ा फैसला: 1.11 लाख करोड़ के बजट को मंजूरी

जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस अंजु मिश्रा एवं सोसाइटी अध्यक्ष रविश भटीजा ने कहा कि रक्तदान से शरीर में किसी प्रकार की कमी नहीं आती, बल्कि यह स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है। नलिनी दीक्षित ने रक्तदान को महादान बताते हुए कहा कि एक यूनिट रक्त किसी के प्राणों की रक्षा कर सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  तहसील की बदहाल व्यवस्थाओं पर अधिवक्ताओं का अल्टीमेटम, नहीं सुधरी हालत तो होगा आंदोलन

डॉ. रविंद्र चौहान ने जानकारी दी कि रक्तदान से पूर्व बीपी, हीमोग्लोबिन, मलेरिया, एचआईवी, हेपेटाइटिस-बी, हेपेटाइटिस-सी और वी.डी.आर.एल. की जांच की जाती है। नियमित रक्तदान से शरीर में आयरन संतुलित रहता है, रक्तचाप सामान्य रहता है तथा नए रक्त कणों का निर्माण होता है।

यह भी पढ़ें 👉  श्रीमहन्त डॉ. रविन्द्र पुरी की प्रेरणा से एस.एम.जे.एन. पी.जी. कॉलेज के तीन खिलाड़ी नॉर्थ जोन के लिए चयनित

रक्तदान करने वालों में रविश भटीजा सहित कई युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। वहीं कुछ इच्छुक लोग स्वास्थ्य कारणों—जैसे उच्च रक्तचाप, हीमोग्लोबिन की कमी अथवा दवाइयों के सेवन—के चलते रक्तदान नहीं कर सके।

शिविर के सफल संचालन में रक्त बैंक के सहयोगियों का विशेष योगदान रहा। आयोजन का उद्देश्य समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना और जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना रहा।

The Latest

To Top