उत्तराखंड

बिना नक्शा निर्माण पर कार्रवाई — अभिषेक भारद्वाज की टीम ने दिखाया सख्त रुख

देहरादून/ऋषिकेश। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध निर्माण और अनधिकृत प्लॉटिंग के खिलाफ अपने अभियान को और तेज करते हुए ऋषिकेश क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की है। बिना मानचित्र स्वीकृति के किए जा रहे निर्माण को सील कर प्राधिकरण ने नियमों की अनदेखी करने वालों को कड़ा संदेश दिया है।
प्राधिकरण की टीम ने बनखंडी, लेन नंबर 05, पुराना बस स्टैंड के पास चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण किया, जहां बिना स्वीकृत नक्शे के निर्माण किया जा रहा था। मौके पर ही निर्माण स्थल को सील कर विधिवत कार्रवाई पूरी की गई। इस कार्रवाई का नेतृत्व सहायक अभियंता अभिषेक भारद्वाज ने किया, जबकि टीम के साथ पुलिस बल भी मौजूद रहा।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में सियासी घमासान — राजभवन घेराव से कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन

एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने स्पष्ट कहा कि प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माण किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने कहा कि बिना अनुमति प्लॉटिंग और निर्माण कर आमजन को गुमराह करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने अधिकारियों को नियमित फील्ड निरीक्षण कर ऐसे मामलों पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  डीएम की सख्ती से टूटा कब्जे का किला — 15 साल बाद मिला विस्थापित परिवार को न्याय

प्राधिकरण के अनुसार यह कार्रवाई केवल एक शुरुआत है और नियमों का उल्लंघन करने वाले अन्य मामलों पर भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। एमडीडीए ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी भवन निर्माण से पहले मानचित्र स्वीकृति अवश्य प्राप्त करें और केवल वैध परियोजनाओं में ही निवेश करें।

यह भी पढ़ें 👉  खौफ का अलर्ट! जिला न्यायालय टिहरी गढ़वाल में बम की सूचना से हड़कंप, टिहरी गढ़वाल हाई सिक्योरिटी ज़ोन में तब्दील

The Latest

To Top