उत्तराखंड

बिग ब्रेकिंग : 1300 से ज्यादा एलटी शिक्षकों की होगी भर्ती। पढ़े,,,

देहरादून। बीएड प्रशिक्षित बेरोजगारों के लिए अच्छी खबर है। एलटी से प्रवक्ता कैडर में प्रमोशन की वजह से खाली होने वाले पदों को सीधी भर्ती के जरिए भरा जाएगा। शिक्षा विभाग ने शिक्षकों के प्रमोशन का अंतिम प्रस्ताव सरकार को भेज दिया है। इसके साथ ही अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के लिए भर्ती का प्रस्ताव बनाना भी शुरू कर दिया है। विभागीय कोटे के अनुसार 1300 से ज्यादा पदों को सीधी भर्ती से भरा जाना है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड स्वास्थ्य मंत्रालय की पहल को मिली रफ्तार, मंत्री सुबोध उनियाल ने ABDM को बताया गेम चेंजर

माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीमा जौनसारी ने इसकी पुष्टि की। आचार संहिता की वजह से उन्होंने इस विषय पर अधिक टिप्पणी तो नहीं की, लेकिन यह जरूर कहा कि निदेशालय स्तरपर भर्ती का प्रस्ताव बनाया जा रहा है। सूत्रों के अनुसारएलटी शिक्षकों के प्रमोशन को लेकर पूर्व में लोक सेवा आयोग को भेजे गए प्रस्ताव पर आयोग ने कुछ जानकारियां मांगी थी।

यह भी पढ़ें 👉  डॉ. सिद्धार्थ कुडियाल का खुलासा: गर्मियां शरीर का नेचुरल रिचार्ज सिस्टम

आयोग की आपत्तियों का समाधान करते हुए प्रमोशन का संशोधित प्रस्ताव सरकार को भेज दिया गया है। अब शासन से औपचारिक पत्र आयोग को जाना है। इसके बाद आयोग डीपीसी की तारीख तय कर देगा। बंपर प्रमोशन की वजह से एलटी कैडर में खाली होने वाले पदों को भरने के लिए भी शिक्षा विभाग ने अभी से कसरत शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  गुरुकुल कांगड़ी सम विश्वविद्यालय ने GATE में रचा इतिहास, 38 छात्र सफल
209 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The Latest

To Top